हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बुध प्रदोष व्रत कल, अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Budh Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत के मौके पर कल उनके भक्तगण पूरी भक्ति और श्रद्धा से साथ व्रत-पूजा करेंगे। हिन्दू धर्म की मान्यता है कि पूजा और व्रत के बाद दान करने से सौभाग्य और यश में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, आपको अपनी राशि के अनुसार क्या चीजें दान में देने से व्रत का फल दोगुना हो सकता है?

विज्ञापन

Budh Pradosh Vrat 2024: बुध प्रदोष व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान शिव को समर्पित ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष का बुध प्रदोष व्रत 19 जून, 2024 यानी कल बुधवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि देवाधिदेव भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से जातक (व्यक्ति) की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सौभाग्य व समृद्धि में वृद्धि होती है।

मान्यता है कि विधिवत और श्रद्धा सहित पूजा करने के बाद इस व्रत के दिन कुछ चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इससे व्रत का फल दोगुना हो जाता है। यदि यह दान अपनी राशि के अनुसार किया जाता है, तो वह और भी उत्तम और फलदायी होता है।

बुध प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि जून 19 को सुबह 7:28 AM से शुरू होगी और जून 20 की सुबह 7:49 AM पर समाप्त होगी। बुध प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त संध्या 7 बजकर 22 मिनट से लेकर 9 बजकर 22 मिनट तक है। इस अवधि में पूजा के बाद आप श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान कर सकते हैं। बता दें, इस बुध प्रदोष व्रत के दिन एक साथ 6 शुभ योग बनने से यह प्रदोष व्रत और भी फलदायी बन गया है।

विज्ञापन

बुध प्रदोष व्रत पर करें राशि के अनुसार दान

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को जौ, लाल वस्त्र, ब्राउन राइस, मसूर दाल, लाल छिलके वाली मूंगफली का दान करने से लाभ होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को गेहूं, जौ, सफेद रंग के आरामदायक कपड़े, मिश्री की डली, चीनी और मखान का दान करने से विशेष फायदा होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र, हरा मक्का यानी भुट्टा, हरा चारा, बाजरा और चमेली का तेल दान करने से लाभ होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को दूध, दही, चीनी, सफेद चावल, सफेद कमल का फूल और शंख का दान करने से पुण्य का अंश मिलेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को दलिया, राई, सूरजमुखी तेल, गेहूं और गुड़ का दान करने से लाभ होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को हरे मौसमी फल-सब्जी, नोटबुक और पेंसिल का दान करने से लाभ होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लाल किताब के 3 उपाय से बढ़ते खर्च पर लगेगी लगाम, टिकने लगेगा हाथ में पैसा

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को तराजू, कम्पास बॉक्स, सफेद वस्त्र और चावल दान में देने से खास फायदा होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन काला चावल या जंगली चावल और ताला का दान में देना चाहिए।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को केसर मिश्रित दूध, शहद या नारंगी रंग का कपड़ा दान में देना चाहिए।

विज्ञापन

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को नीले रंग के वस्त्र, छाता, चमड़े के चप्पल-जूते आदि का दान कर पुण्य कमा सकते है।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातकों को काले-नीले कपड़े, उड़द दाल, काले तिल आदि गरीबों को दान में देना चाहिए।

विज्ञापन

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को पीली वस्तुएं, किताब और शहद, बेसन का हलवा आदि दान देकर पुण्य का भागी बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली, जिनके नाखून में होता है ये निशान

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola