Buddha Purnima 2026: हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इस बार आज 1 मई 2026, वार शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है. गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की थी. मान्यता है कि इस दिन गौतम बुद्ध की पूजा करने से मन को शांति मिलती है. साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. हालांकि, गौतम बुद्ध की पूजा करने के साथ-साथ इस दिन उनके उपदेशों को पढ़ा व सुना भी जाता है. यहां पर आप आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानेंगे.

वैशाख पूर्णिमा का महत्व

बता दें कि सनातन धर्म को मानने वाले लोग बुद्ध पूर्णिमा के दिन वैशाख पूर्णिमा मनाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा की जाती है. साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान और गरीबों को दान दिया जाता है. हालांकि, कुछ लोग वैशाख पूर्णिमा पर व्रत भी रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

---विज्ञापन---

बुद्ध पूर्णिमा की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:15 से 04:58
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 से दोपहर 12:45
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:55 से 07:16
  • अमृत काल- शाम 06:56 से रात 08:41

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

बुद्ध पूर्णिमा की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें.
  • घर के मंदिर को साफ करके वहां भगवान बुद्ध की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
  • भगवान बुद्ध की प्रतिमा या तस्वीर के सामने वस्त्र अर्पित करें और फूल-फल चढ़ाएं.
  • साथ ही उन्हें चावल की खीर का भोग लगाएं.
  • घी का दीपक जलाएं और मंत्र जाप करें.
  • दान करके पूजा का समापन करें.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: इन 4 राशियों के लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा 2026, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

बुद्ध पूर्णिमा पर जपने वाले मंत्र

  • बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि।।
  • ॐ मणि पद्मे हूं।।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---