Brahma Muhurta Ke Upay: आप जीवन में सफल होना चाहते हैं और परेशानियों से दूर नहीं जा पा रहे हैं. हमेशा कोई समस्या आपके सामने खड़ी हो जाती है तो आपको इससे बचने के लिए और जीवन में सफलता के लिए ब्रह्म मुहूर्त के उपायों को करना चाहिए. इन उपायों को आप करते हैं तो इससे आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है. चलिए आपको ब्रह्म मुहूर्त में किये जाने वाले इन उपायों के बारे में बताते हैं.
क्या है ब्रह्म मुहूर्त?
ब्रह्म मुहूर्त को रात का अंतिम और सबसे शुभ समय माना जाता है. यह समय सूर्योदय से करीब 1:30 घंटे पहले का होता है. यह मुहूर्त 96 मिनट का होता है. आमतौर पर यह मुहूर्त सुबह 3:30 बजे से 5:30 के बीच होता है. यह समय ध्यान और पूजा के लिए उत्तम होता है. आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद कई उपाय करते हैं तो इससे आपका जीवन बदल सकता है चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं.
ये भी पढ़ें – Bhanu Saptami 2026 Upay: आज भानु सप्तमी पर करें ये 3 उपाय, सूर्य महाराज की कृपा से खुलेंगे सफलता के द्वार
हथेली के दर्शन
सुबह उठने के बाद सबसे पहले हथेली के दर्शन करने चाहिए. हथेली के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है. आपको हथेलियों को देखकर सुबह ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनम्’ इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है.
स्नान और ध्यान
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद आपको स्नान आदि कर भगवान का ध्यान करना चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और ध्यान करने से शुभ फल मिलते हैं. यह समय बिल्कुल शांत होता है इस समय ईष्ट देव की पूजा और मंत्रों का जाप करना बेहद अच्छा होता है.
तुलसी के पास दीपक
आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद तुलसी के पास दीपक अवश्य जलाएं. यह बेहद शुभ माना जाता है. आप तुलसी को जल अर्पित करें और पौधे के नीचे दीपक जलाएं. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति आती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
3 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
8 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines