Partners Name Tattoo Astro Tips: देशभर में टैटू बनवाने का ट्रेंड इस समय काफी चल रहा है। जहां कुछ लोग भगवान के नाम का टैटू बनवाते हैं तो कुछ अपने पार्टनर के नाम का टैटू भी बनवा लेते हैं। हालांकि शास्त्रों में बताया गया है कि हर एक टैटू का संबंध ग्रहों से होता है। माना जाता है कि कुछ चीजों का टैटू नहीं बनवाना चाहिए। नहीं तो इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति प्रभावित होती है।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी से पहले क्यों लोगों को अपने पार्टनर के नाम का टैटू नहीं बनवाना चाहिए। साथ ही आपको उस ग्रह के बारे में भी पता चलेगा जिसके अशुभ प्रभाव के कारण कई बार व्यक्ति का रिश्ता टूट जाता है।
क्या पार्टनर के नाम का टैटू बनवाना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सात फेरे लेने यानी शादी करने से पहले व्यक्ति को अपने पार्टनर के नाम का टैटू नहीं बनवाना चाहिए। यदि व्यक्ति ऐसा करता है तो आए-दिन उसका अपने पार्टनर से झगड़ा रहेगा। किसी न किसी बात पर दोनों के बीच विवाद रहेगा। इसके अलावा रिश्ता टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Video: बृहस्पति-सूर्य की कृपा से इस राशि को मिलेगी बड़ी सफलता, आएगा नौकरी का ऑफर!
किस ग्रह का पड़ता है अशुभ प्रभाव?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के शरीर का संबंध शुक्र ग्रह से है। जबकि इंक यानी स्याही का संबंध राहु ग्रह से होता है। यदि आप शादी से पहले अपने पार्टनर के नाम का टैटू बनवाते हैं तो इससे आपकी कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति प्रभावित होगी। राहु के अशुभ प्रभाव के कारण आपका रिश्ता टूट भी सकता है।
क्या शादी के बाद बनवा सकते हैं टैटू?
शास्त्रों में बताया गया है कि शादी के बाद भी व्यक्ति को अपने पार्टनर के नाम का टैटू नहीं बनवाना चाहिए। टैटू का अशुभ प्रभाव लव लाइफ पर पड़ता है जिसके कारण कपल के बीच आए-दिन परेशानियां उत्पन्न होंगी।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 mins agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
18 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
19 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
21 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
22 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines