Black Stone Money Remedies: धन की कमी हर किसी के जीवन का हिस्सा है। ऐसी समस्याएं कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है लेकिन कई बार ये समझना मुश्किल हो जाता है कि इसका कारण क्या हो सकता है। कुंडली में किसी ग्रह के बुरे प्रभाव के कारण भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि घर की आर्थिक स्थिति खराब होने का सीधा संबंध शनिदेव से है।
अगर किसी पर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो न्याय के देवता शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ब्लैक स्टोन यानी काला पत्थर लाभकारी उपाय माना गया है। आइए पैसों की तंगी से छुटकारा दिलाने वाले काले पत्थर के उपाय (Black Stone Remedies) जानते हैं।
क्या कोई रत्न है काला पत्थर?
जी नहीं, काला पत्थर कोई रत्न नहीं है बल्कि एक साधारण पत्थर है जो समुद्र के किनारे या किसी अन्य जगहों पर आसानी से मिल जाता है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने वाले उपाय में पत्थर पूरी तरह से काला होना चाहिए। इसे गंगाजल से शुद्ध करने के बाद इस्तेमाल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- लाभ पंचमी पर घर ले आएं ये 3 चीजें; लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी तिजोरी!
कहां रखें काला पत्थर?
काले पत्थर को पहले गंगाजल से शुद्ध कर लें और फिर उसे घर या दुकान की तिजोरी में रखें। जीवन में हर तरह की वित्तीय समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए काला पत्थर का उपाय लाभदायक माना गया है।
शनिदेव को करें प्रसन्न
शनिदेव को काला रंग बेहद प्रिय है और काले पत्थर का उपाय उन्हें प्रसन्न कर सकता है। तिजोरी में काला पत्थर रखने से शनि देव की दृष्टि आप पर अच्छी पड़ सकती है और आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिल सकता है।
राहु का प्रभाव भी होता है कम
कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनिदेव क्रोधित होते हैं उस पर राहु का बुरा प्रभाव पड़ता है। इसका असर व्यक्ति के जीवन में कष्टों समेत अन्य कारण से दिखाई देता है। हालांकि, तिजोरी में काला पत्थर रखकर आप शनिदेव की कृपा पा सकते हैं और राहु का प्रभाव भी कम कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात!
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
3 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
4 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
6 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
8 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
11 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines