Zodiac Signs: हिंदू धर्म में राशि का विशेष महत्व होता है लेकिन अक्सर लोग नाम राशि और जन्म राशि के बीच भ्रम में पड़ जाते हैं। ऐसे लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि किस स्थिति में कौन-सी राशि के जरिये भविष्य देखना बेहतर होगा। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिनके मन में ये सवाल उठता है कि उनकी सही राशि कौन-सी है तो आज हम इस विषय में गहराई से बात करेंगे और जानेंगे कौन-सी राशि के जरिये आपको अपना राशिफल देखना चाहिएं।
नाम राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम राशि वो होती है जो व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के आधार पर तय की जाती है। ये खासकर उन्नति, निजी निर्णयों और जीवन की दिशा तय करने में मददगार साबित होती है। हालांकि ये माना जाता है कि नाम राशि हमेशा व्यक्ति के स्वभाव या भविष्य के बारे में सटीक जानकारी नहीं देती है।
नाम राशि के अनुसार 12 राशियां
-
मेष – अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
-
वृषभ – उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
-
मिथुन – के, को, क, घ, छ, ह, ड
-
कर्क – ह, हे, हो, डा, ही, डो
-
सिंह – म, मे, मी, टे, टा, टी
-
कन्या – प, ष, ण, पे, पो
-
तुला – रे, रो, रा, ता, ते, तू
-
वृश्चिक – लो, ने, नी, नू, या, यी
-
धनु – धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
-
मकर – जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
-
कुंभ – गे, गो, सा, सू, से, सो, द
-
मीन – दी, चा, ची, झ, दो, दू
जन्म तिथि
जन्म तिथि पर आधारित राशि व्यक्ति की सटीक जन्म तारीख के आधार पर निर्धारित की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये सबसे ज्यादा विश्वसनीय मानी जाती है क्योंकि इसमें ग्रहों और नक्षत्रों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जब भी कोई बड़ा कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुहूर्त या प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य होता है तो जन्म राशि को ही काफी ज्यदा प्राथमिकता दी जाती है।
जन्म तिथि के अनुसार राशियां
-
मेष : 21 मार्च – 19 अप्रैल
-
वृषभ : 20 अप्रैल – 20 मई
-
मिथुन : 21 मई – 20 जून
-
कर्क : 21 जून – 22 जुलाई
-
सिंह : 23 जुलाई – 22 अगस्त
-
कन्या : 23 अगस्त – 22 सितंबर
-
तुला : 23 सितंबर – 22 अक्टूबर
-
वृश्चिक : 23 अक्टूबर – 21 नवंबर
-
धनु : 22 नवंबर – 21 दिसंबर
-
मकर : 22 दिसंबर – 19 जनवरी
-
कुंभ : 20 जनवरी – 18 फरवरी
-
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
ये भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal 13 April: वैशाख मास शुरू, जानें आज का राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines