हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

June 2026 Vrat Tyohar: भानु सप्तमी, निर्जला एकादशी और शनि त्रयोदशी कब? जानें जून के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

June 2026 Vrat Tyohar & Grah Gochar List: साल 2026 के छठे महीने जून में कुछ महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार हैं, जिन पर पूजा करना व उपवास रखना शुभ होता है. इसके अलावा गुरु, शुक्र, सूर्य, मंगल, चंद्र और बुध ग्रह का राशि गोचर भी हो रहा है. यहां पर आप जून 2026 के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सही लिस्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

June 2026 Vrat Tyohar & Grah Gochar List: साल 2026 का पांचवां महीना मई चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही जून माह का आरंभ हो जाएगा. मई की तरह जून के महीने में भी कुछ खास व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. साथ ही साल का सबसे बड़ा दिन भी जून में ही है. इसके अलावा चंद्र ग्रह का कुल 13 बार राशि गोचर होगा, जबकि इस बीच बार-बार चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होता रहेगा. ऐसे में मानव जीवन में अच्छा-खासा बदलाव आने की संभावना है. चलिए अब जानते हैं जून 2026 में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की सही तिथियों के बारे में.

जून 2026 के व्रत-त्योहार

  • 3 जून 2026, बुधवार: विभुवन संकष्टी
  • 7 जून 2026, रविवार: अधिक भानु सप्तमी
  • 8 जून 2026, सोमवार: अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 11 जून 2026, गुरुवार: परम एकादशी
  • 12 जून 2026, शुक्रवार: प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
  • 13 जून 2026, शनिवार: मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
  • 14 जून 2026, रविवार: रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
  • 15 जून 2026, सोमवार: मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
  • 16 जून 2026, मंगलवार: चंद्र दर्शन
  • 18 जून 2026, गुरुवार: प्रद्युम्न चतुर्थी
  • 19 जून 2026, शुक्रवार: स्कन्द षष्ठी
  • 20 जून 2026, शनिवार: जमाई षष्ठी
  • 21 जून 2026, रविवार: भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
  • 22 जून 2026, सोमवार: धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
  • 23 जून 2026, मंगलवार: महेश नवमी
  • 25 जून 2026, गुरुवार: निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती
  • 26 जून 2026, शुक्रवार: रामसक्ष्मण द्वादशी
  • 27 जून 2026, शनिवार: शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
  • 29 जून 2026, सोमवार: वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और बटुक भैरवी जयंती
  • 30 जून 2026, मंगलवार: आषाढ़ का आरंभ

ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा

जून 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट

  • 2 जून 2026 की सुबह 02:25 मिनट पर गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा.
  • 8 जून 2026 की शाम 05:47 मिनट पर शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा.
  • 15 जून 2026 को दोपहर 12:58 मिनट पर सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा.
  • 21 जून 2026 की सुबह 12:07 मिनट पर मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा.
  • 22 जून 2026 की दोपहर 03:41 मिनट पर बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा.
  • चंद्र ग्रह जून 2026 में कुल 13 बार राशि गोचर करेंगे.

जून 2026 में कौन-सा ग्रह वक्री होगा?

बता दें कि बुध ग्रह 29 जून 2026, वार सोमवार को रात 11:05 मिनट पर वक्री होकर उल्टी चाल चलना शुरू करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola