Bhai Dooj 2024: रक्षाबंधन के अलावा भाई दूज के त्योहार को भी भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, जिसके बदले में भाई जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। वहीं भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करने के साथ उन्हें मिठाई खिलाती हैं, जबकि भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वजन उन्हें देते हैं। देशभर में इस बार भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भाई दूज के दिन यदि बहन अपनी राशि के अनुसार विशेष रंग के कपड़े पहनती है और भाई की आरती उतारती है, तो इससे उन्हें और उनके भाई दोनों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ता है। चलिए अब जानते हैं भाई दूज के अचूक उपायों के बारे में।
मेष राशि
भाई दूज के दिन बहनें रेड कलर की ड्रेस पहनें। तिलक लगाने के बाद भाई की आरती जरूर करें। इसी के साथ उन्हें पीले रंग की मिठाई खिलाएं। इससे आपके भई की कुंडली में ग्रह शांत होंगे और उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।
वृषभ राशि
भाई दूज के दिन वृषभ राशि के जातक सिल्वर कलर की साड़ी या सूट पहन सकते हैं। इसी के साथ भाई को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा।
मिथुन राश
हरी रंग की साड़ी या सूट पहनना भाई दूज के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इसी के साथ भाई को पीले रंग की मिठाई जरूर खिलाएं। इससे भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। साथ ही रिश्ते में गहराई आएगी।
कर्क राशि
लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनकर बहनें यदि भाई दूज के दिन अपने भाई का तिलक करती हैं, तो इससे उनके बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। इसी के साथ बहनें अपने भाई के पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें। इससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
सिंह राशि
जिन लोगों की राशि सिंह है, वो भाई दूज के दिन गोल्डन कलर की ड्रेस पहन सकते हैं। ये रंग आपके लिए और आपके भाई दोनों के लिए शुभ रहेगा। इससे कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!
कन्या राशि
यदि आपकी अपने भाई से लड़ाई चल रही है या आप दोनों के बीच सब कुछ सही नहीं है, तो भाई दूज के दिन आप हरे रंग के कपड़े धारण करें। साथ ही भाई का कुमकुम से तिलक करें। इससे आपके रिश्ते में आई खटास काफी हद तक कम हो जाएगी।
तुला राशि
सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी या सूट पहनना भाई दूज के दिन तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपका रिश्ता अपने भाई के साथ मजबूत होगा। साथ ही जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
वृश्चिक राशि
भाई दूज के दिन भूरे रंग के कपड़े पहनना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इसी के साथ बहनें अपने भाई का तिलक रोली से करें। तिलक करने के बाद भाई को बेसन से बनी मिठाई खिलाएं। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
धनु राशि
लाल रंग के कपड़े पहनना भाई दूज के दिन लड़कियों के लिए अच्छा रहेगा, जबकि हरे रंग के कपड़े पहनना भाई के लिए शुभ रहेगा। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक केवल रोली से ही करें। इससे भाई-बहन के रिश्ते में मजबूती आएगी।
मकर राशि
यदि आपके अपने भाई के साथ संबंध मधुर नहीं हैं, तो आप भाई दूज के दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। साथ ही उनका चंदन से तिलक करें। इसी के साथ बेसन से बनी मिठाई भाई को खिलाएं। इससे आप दोनों के रिश्ते में आई खटास कम हो जाएगी।
कुंभ राशि
नेवी ब्लू या सिल्वर रंग के कपड़े भाई दूज के दिन पहनना कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इसी के साथ बहनें अपने भाई का रोली से तिलक करें और उन्हें सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। इससे आप दोनों के रिश्ते में आई खटास कम होगी।
मीन राशि
लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना मीन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आप दोनों के बीच आए मनमुटाव कम होंगे। साथ ही रिश्ते में गहराई आएगी।
ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
7 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
22 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines