---विज्ञापन---

Religion angle-right

Bhai Dooj 2024: 3 या 4 नवंबर… जानें भाई दूज की सही तारीख, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि

Bhai Dooj 2024: भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का बेजोड़ त्योहार भाई दूज हर साल दिवाली दूसरे दिन मनाया जाता है, लेकिन दिवाली की तिथि की तरह इस त्योहार की तिथियों पर भी कन्फ्यूजन है। आइए जानते हैं, यह 3 या 4 नवंबर में से किस तारीख को मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि क्या है?

---विज्ञापन---

Bhai Dooj 2024: भाई दूज और रक्षाबंधन दोनों ही त्योहार भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का प्रतीक हैं। हालांकि दोनों त्योहारों के रीति-रिवाजों में अंतर है, लेकिन समानता यह है कि दोनों ही त्योहारों में भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन के दिन जहां बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, वहीं भाई दूज पर्व के दिन बहनें अपने भाइयों का केवल तिलक करती हैं और उनकी सलामती और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

भाई और बहन के प्रेम का यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है, हर साल दिवाली दूसरे दिन पड़ता जाता है यह पांच दिवसीय दिवाली की श्रृंखला का यह पांचवां और अंतिम त्योहार है. लेकिन दिवाली की तिथि की तरह इस त्योहार की तिथियों पर भी कन्फ्यूजन है। आइए जानते हैं, यह 3 या 4 नवंबर में से किस तारीख को मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि क्या है?

---विज्ञापन---

3 या 4 नवंबर…भाई दूज कब है?

सनातन पंचांग के अनुसार, साल 2024 में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत रविवार 2 नवंबर को रात में 08 बजकर 21 मिनट से हो रही है. वहीं, इसका समापन अगले दिन सोमवार 3 नवंबर को देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2024 का तिलक मुहूर्त

सनातन हिन्दू संस्कृति में भाई दूज त्योहार बेहद महत्व रखता है. यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और बंधन को मजबूत बनाने का एक मौका शुद्ध दिन और मौका देता है। इस दिन भाई-बहन मिलकर भगवान नरसिंह और यमराज की पूजा करते हैं। इस दिन भाई-बहन यमुना नदी में एक-साथ स्नान करते हैं.

---विज्ञापन---

जहां तक इस मौके पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की है, तो 3 नवंबर 2024 को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर बाद 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 22 मिनट तक है। इस अवधि के दौरान बहनें अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।

पूजा और तिलक लगाने की विधि

भाई दूज के दिन सुबह भाई और बहनों जल्दी उठकर स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए अपने घर के कुलदेवता और कुलदेवी की पूजा कर लेनी चाहिए.

---विज्ञापन---
  • तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त से पहले बहनें तिलक की थाली तैयार कर लेनी चाहिए।
  • तिलक की थाली में फल, फल, कुमकुम, मिठाई, चावल और चंदन या कुमकुम जरूर रखें।
  • शुभ मुहूर्त में बहनें अपनी अनामिका उंगली से भाई के माथे पर कुमकुम या चंदन से तिलक करें।
  • इसके बाद तिलक के ऊपर चावल लगाएं। तिलक करने के बाद भाई को मिठाई खिलाएं।
  • बहुत जगहों पर दही से भी तिलक लगाया जाता है. अंत में बहनें भाई की आरती उतारें।
  • इसके बाद भाई अपनी बहनों को गिफ्ट दें और उनका आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 02, 2024 02:03 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola