Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर पास नहीं है भाई तो ऐसे करें पूजा, जानें धार्मिक नियम

Bhai Dooj: साल 2024 में 3 नवंबर को देशभर में भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई दूज पर बहनें अपने भाई का तिलक करके उनकी पूजा करती हैं। लेकिन किसी वजह से आपका भाई त्योहार के दिन आपके पास नहीं है, तो ऐसे में कुछ नियमों का पालन करके आप अपनी पूजा को पूर्ण कर सकती हैं। चलिए जानते हैं भाई दूज से जुड़े नियमों के बारे में।

Bhai Dooj 2024

भाई दूज 2024

विज्ञापन

2024 में कब है भाई दूज?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल द्वितीया तिथि का आरंभ 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 03 नवंबर को रात 10:05 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024 को मनाना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

तिलक का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस बार भाई दूज के दिन भद्रा का साया नहीं है। इस वजह से 3 नवंबर 2024 का पूरा दिन पूजा-पाठ के लिए शुभ है। भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 01:10 मिनट से लेकर 03:22 मिनट तक है।

विज्ञापन

भाई के दूर होने पर ऐसे करें पूजा

  • सूर्योदय से पहले उठकर बहनें स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • आपके जितने भाई भाई दूज के दिन आपके साथ नहीं हैं, उनके नाम के एक-एक नारियल बाजार से खरीदकर लाएं।
  • घर के मंदिर में एक चौकी रखें। उसके ऊपर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर गुलाब या कुमकुम से अष्टदल कमल का चित्र बनाएं। कमल के ऊपर नारियल स्थापित करें।
  • रोली से नारियल का तिलक करें। तिलक के ऊपर चावल लगाएं।
  • फल, फूल और मिठाई अर्पित करने के बाद नारियल की आरती करें।
  • आरती करने के बाद नारियल को पीले रंग के कपड़े से ढक दें।

ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ