Amazing Gita Facts: विश्व में सबसे अधिक भाषाओं में हुआ है गीता का अनुवाद, जानें 18 अध्यायों वाले इस दिव्य ग्रंथ के 18 फैक्ट्स

Amazing Gita Facts: श्रीमद्भगवदगीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की अद्भुत गाइड है. क्या आप जानते हैं कि गीता का अनुवाद कितनी भाषाओं में हुआ है, इस ग्रंथ पर कौन-सी हॉलिवुड फिल्म बन चुकी है, यदि नहीं तो आइए जानते हैं, 18 अध्यायों वाले इस दिव्य ग्रंथ के 18 दुर्लभ और रोचक फैक्ट्स.

Amazing-Gita-Facts

Amazing Gita Facts: श्रीमद्भगवदगीता या गीता हिंदू धर्म का एक सबसे प्रमुख और पवित्र ग्रंथ है. श्रीमद्भगवदगीता का अर्थ है, ‘ईश्वर का गीत’. हिन्दू में गीता सिर्फ धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन जीने की मार्गदर्शिका भी है. यह हमें कर्तव्यपरायणता, भावनात्मक परिपक्वता, आत्मज्ञान और जीवन के बड़े लक्ष्य को समझने में मदद करती है. गीता पढ़कर व्यक्ति न केवल आध्यात्मिक रूप से बलशाली बनता है, बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में भी सफलता प्राप्त कर सकता है. आइए जानते हैं, 18 अध्यायों वाले इस दिव्य ग्रंथ के 18 दुर्लभ और रोचक फैक्ट्स.

विज्ञापन

कब है गीता जयंती 2025?

हिन्दू धर्म में गीता जयंती वह पवित्र दिन है, जब भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. यह दिन ज्ञान के जन्म का उत्सव माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इसे मार्गशीर्ष माह की शुक्ल एकादशी को मनाया जाता है, जो साल 2025 में सोमवार 1 दिसंबर को पड़ रही है. आइए जानते हैं, श्रीमद्भगवदगीता के जुड़े 25 रोचक और दुर्लभ फैक्ट.

विज्ञापन

1. महाभारत का अनमोल हिस्सा

भगवद गीता महाभारत का हिस्सा है और इसे भीष्म पर्व में स्थान दिया गया है. माना जाता है कि गीता की उत्पत्ति आज से 5162 वर्ष पहले हुई थी.

2 कुल 700 श्लोक

गीता में 700 श्लोक हैं, जिनमें 574 श्री कृष्ण, 84 अर्जुन, 41 संजय और केवल 1 श्लोक धृतराष्ट्र ने कहा है.

विज्ञापन

3. कुल 18 अध्याय

गीता को 18 अध्यायों में बांटा गया है. पहले 6 अध्याय कर्म योग, बीच के 6 अध्याय भक्ति योग, और अंतिम 6 ज्ञान योग पर आधारित हैं.

4. उपदेश का स्थान

यह ज्ञान भगवान कृष्ण ने दिन में दोपहर के समय कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में अर्जुन को दिया और अपना विराट रूप प्रदर्शित किया.

विज्ञापन

5. केवल अर्जुन नहीं थे श्रोता

अर्जुन के अलावा गीता के प्रवचन को हनुमान, संजय और बर्बरीक यानी खाटू श्याम ने भी गीता सुनी थी.

6. संस्कृत की अमर भाषा

गीता मूल रूप से संस्कृत में लिखी गई थी, लेकिन आज गीता का अनुवाद लगभग 175 भाषाओं में हो चुका है, जो विश्व में सबसे अधिक है.

विज्ञापन

7. पहला अंग्रेजी अनुवाद

किसी विदेशी भाषा में गीता का पहला अनुवाद चार्ल्स विल्किंस ने 1785 में लंदन में अंग्रेजी में किया.

विज्ञापन

8. संख्या 18 का महत्व

गीता के 18 अध्याय, युद्ध के 18 दिन, और 18 अक्षौहिणी सेनाओं का विशेष संबंध है.

9. कर्तव्य सबसे पहले

गीता सिखाती है कि जीवन में सबसे पहले अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए. यह दुनिया की पहली ग्रंथ है, जो कर्म और कर्तव्य को सबसे अधिक महत्व देती है.

विज्ञापन

10. निःस्वार्थ कर्म

गीता सिखाती है कि हमें कर्मफल की इच्छा किए बिना अपने काम और दायित्व निभाने चाहिए.

11. भक्ति योग

गीता बताती है कि भक्ति केवल मंदिर में जाने या जाप करने से नहीं होती, बल्कि दैनिक कर्तव्यों में भगवान को याद करना भी भक्ति है.

विज्ञापन

12. आत्मा और मन का अस्तित्व

हम केवल शरीर नहीं हैं, बल्कि हमारी आत्मा और मन का अलग अस्तित्व है, जो अमर है. मन की शुद्ध नीयत ही आपके कर्मों की असली ताकत है.

13. अदृश्य सत्य

गीता कहती है कि जो दिखाई देता है, वह स्थायी नहीं, लेकिन जो अदृश्य है, वही वास्तविक है.

विज्ञापन

14. पूर्व जन्म

हमारे कर्म और जन्म हमेशा से जुड़े हैं; पूर्व जन्म की याद तो नहीं रहती, लेकिन कर्म का असर हमेशा रहता है.

15. आकर्षण का नियम

गीता के अनुसार, हमारे कर्म हमें अगले जन्म में आकर्षित करते हैं, इसलिए कर्मों का सही हिसाब रखना जरूरी है.

विज्ञापन

16. परमात्मा की कृपा

भगवान को जानना कठिन है और इसके लिए ईश्वर की विशेष कृपा की आवश्यकता होती है.

17. विज्ञान और प्रेरणा

ओपेनहाइमर जैसे वैज्ञानिकों ने गीता से जीवन-दर्शन सीखा. हॉलीवुड फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ बैगर वेंस’ गीता से प्रेरित है.

विज्ञापन

18. सिलेबस में शामिल

विश्व प्रसिद्ध कैंब्रिज विश्वविद्यालय ने गीता को सिलेबस यानी पाठ्यक्रम में शामिल किया है.

गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानसिक शांति, नैतिकता और कर्मयोग का जीवंत मार्गदर्शन है. गीता जीवन की हर कठिनाई में सही निर्णय लेने और मन की शांति पाने में मदद करती है. गीता सिखाती है कि कठिन साधना के बाद मिलने वाला आनंद अमृत समान होता है और सच्चे ज्ञान से व्यक्ति जीवन में बड़ी दृष्टि और संतुलन प्राप्त करता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ