Bhadrapad Purnima 2026 Today: आज 26 सितंबर 2026 दिन शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा है. आज भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन स्नान-दान और पूजा के लिए खास होता है. पूर्णिमा पर चंद्रदेव को अर्घ्य देने और पूजा करने का महत्व होता है. पूर्णिमा के दिन आपको आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए.
भाद्रपद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Bhadrapad Purnima Shubh Muhurat)
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 25 सितंबर, 2026, रात 11:06
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 26 सितंबर, 2026, रात 10:18
पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय – 26 सितंबर, 2026 शाम 05:58
ब्रह्म मुहूर्त – 04:35 से 05:23
प्रातः सन्ध्या – 04:59 से 06:11
अभिजित मुहूर्त -11:48 से 12:37
विजय मुहूर्त – 14:13 से 15:01
गोधूलि मुहूर्त – 18:14 से 18:38
सायाह्न सन्ध्या – 18:14 से 19:26
निशिता मुहूर्त – 23:49 से 00:37, 26 सितंबर
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना 10 अक्टूबर के बाद मिलेगा मौका
भाद्रपद पूर्णिमा पूजा विधि (Bhadrapad Purnima Puja Vidhi)
भाद्रपद पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. अगर गंगा में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर पानी में जल मिलाकर स्नान करें. सुबह सूर्य को अर्घ्य दें. आप घर में पूजा स्थान पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें और उनकी विधि विधान से पूजा करें. भगवान के समक्ष दीप और धूप जलाएं. इसके साथ ही पुष्प, रोली, चंदन, फल और फूल अर्पित करें. शाम के समय चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को दूध, अक्षत और जल से अर्घ्य दें. ऐसा करने से चंद्रदोष से मुक्ति मिलेगी. मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होगा. चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही चंद्रदेव की आरती करनी चाहिए.
Chandra Dev Ki Aarti (चंद्र देव की आरती)
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी।
रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी।
जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे।
सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि।
योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा।
वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी।
प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी।
शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी।
धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे।
विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी।
सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें।
ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
3 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
5 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
22 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines