Bhadrapada Month 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, छठा महीना भाद्रपद आरंभ हो गया है. भाद्रपद महीने को भादो के नाम से भी जानते हैं. अब भादो महीने का आरंभ रक्षाबंधन के बाद से 29 अगस्त को हो गया है. अब भादो महीने का अंत 26 सितंबर को होगा. भादो महीने में कई व्रत-त्योहार आ रहे हैं. ऐसे में आप भाद्रपद महीने में कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा. इन उपायों को करने से भाग्य का साथ मिलेगा. आइये इनके बारे में जानते हैं.
भाद्रपद महीने में जरूर करें ये उपाय
भाद्रपद यानी भादो में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी का प्रमुख पर्व मनाया जाता है. इसके साथ ही कई व्रत और त्योहार रखे जाते हैं. आप जीवन की परेशानियों का अंत करने के लिए भादो में यहां बताए इन उपायों को कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए.
गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय – गणेश जी का आशीर्वाद पाने और विघ्नों को दूर करने के लिए गणेश चतुर्थी पर व्रत करें. इसके साथ ही आप घर पर बप्पा की स्थापना कर सकते हैं. गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने से जीवन से कष्ट दूर होंगे.
श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के उपाय – भादो महीने में श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए आपको कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करना चाहिए. कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएं. इसके साथ ही भादो महीने में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें.
ये भी पढ़ें – Ekadashi Vrat September 2026: सितंबर महीने में कब-कब है एकादशी व्रत? जानिए कृष्ण और शुक्ल पक्ष की ग्यारस की तारीख
श्रीहरि की कृपा के लिए उपाय – विष्णु भगवान की कृपा के लिए एकादशी का व्रत करना बहुत ही लाभकारी होता है. आप 7 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत करें. इसके बाद 22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत अवश्य करें.
कार्य सफलता के लिए उपाय – ज्योतिष की दृष्टि से भाद्रपद महीने में कई उपायों को करना बहुत ही अच्छा होता है. आप अटके हुए काम को पूरा करने और सफलता के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं. भादो महीने में गाय की सेवा करनी चाहिए.
भाद्रपद महीने में इन बातों का रखें ध्यान
भाद्रपद महीने में चातुर्मास चल रहे हैं. ऐसे में इस समय विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य करने से बचना चाहिए. मांस मदिरा का सेवन न करें और सात्विक भोजन करें. झूठ बोलने, क्रोध करने और नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए. उपवास के दिन बिस्तर पर सोने और दिन में सोने से परहेज करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
6 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
7 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
9 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
11 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
13 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines