News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bhadrapada Month 2025: सावन माह के समाप्त होते ही भाद्रपद मास का आरंभ होता है, जिसे भादो के नाम से भी जाना जाता है। ये हिंदू कैलेंडर का छठा महीना है, जो आमतौर पर अगस्त-सितंबर के बीच आता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 10 अगस्त से हो रही है। ऐसे में 10 अगस्त से भाद्रपद माह का आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन अगले महीने 07 सितंबर 2025 को होगा। इसी दिन भाद्रपद पूर्णिमा भी है।
धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से भाद्रपद का महीना खास है, क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार हैं। इस महीने में भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। साथ ही भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न यानी कृष्ण जन्माष्टमी भी है। इसके अलावा अरुण ग्रह वक्री चाल चलेंगे। जबकि 03 ग्रहों का राशि और 09 ग्रहों का नक्षत्र गोचर होगा। आइए अब जानते हैं भाद्रपद माह के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट के बारे में।
ये भी पढ़ें- Video: सावन पूर्णिया तक करें इस पेड़ की पूजा, दुर्घटना का भय होगा खत्म
राशि परिवर्तन-
बता दें कि भाद्रपद माह में 06 सितंबर 2025 को सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर अरुण ग्रह वक्री चाल चलना शुरू करेंगे।
नक्षत्र परिवर्तन-
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: अगस्त में 3 बार बदलेगी सूर्य की चाल, जानें किन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।