---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Religion angle-right

рдкрд┐рддреГ рджреЛрд╖ рд╕реЗ рдЫреБрдЯрдХрд╛рд░рд╛ рдкрд╛рдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рднрд╛рджреНрд░рдкрдж рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдкрд░ рд╢рд┐рд╡ рдпреЛрдЧ рдореЗрдВ рдХрд░реЗрдВ рдкреВрдЬрд╛, 12 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХрд╛ рд╣реЛрдЧрд╛ рдХрд▓реНрдпрд╛рдг!

Bhadrapada Amavasya 2024: рд╣рд░ рд╕рд╛рд▓ рднрд╛рджреНрд░рдкрдж рдорд╛рд╣ рдореЗрдВ рдЖрдиреЗ рд╡рд╛рд▓реА рдХреГрд╖реНрдг рдкрдХреНрд╖ рдХреА рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рддрд┐рдерд┐ рдХреЗ рджрд┐рди рднрд╛рджреНрд░рдкрдж рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рдХрд╛ рд╡реНрд░рдд рд░рдЦрд╛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛ред рдЪрд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдЗрд╕ рдмрд╛рд░ рдпреЗ рд╡реНрд░рдд рдХрд┐рд╕ рджрд┐рди рд░рдЦрд╛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛ рдФрд░ рдЕрдорд╛рд╡рд╕реНрдпрд╛ рддрд┐рдерд┐ рдХреЗ рджрд┐рди рдкрд┐рддрд░реЛрдВ рдХрд╛ рддрд░реНрдкрдг рдХрд░рдиреЗ рдХрд╛ рд╢реБрдн рд╕рдордп рдХреНрдпрд╛ рд╣реИ?

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Bhadrapada Amavasya 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए भाद्रपद माह का विशेष महत्व होता है। इस दौरान आने वाली तिथि और व्रत पर पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन भाद्रपद अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना की जाती है। पितृ दोष से छुटकारा पाने के उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं। चलिए जानते हैं कि इस बार भाद्रपद अमावस्या का व्रत कब रखा जाएगा और उस दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

भाद्रपद अमावस्या कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद अमावस्या का आरंभ 2 सितंबर 2024 को प्रात: काल 05:21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 03 सितंबर को सुबह 07:24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद अमावस्या का व्रत 2 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। भाद्रपद अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या भी कह सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 22 सितंबर तक इन 3 राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता! बुध-गुरु रातों रात करेंगे मालामाल

---विज्ञापन---

पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है?

भाद्रपद अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का शुभ समय प्रात: काल 04 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक है। इसके बाद भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक है।

2 शुभ योग का बना महासंयोग

भाद्रपद अमावस्या के दिन कई साल बाद 2 शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन सूर्योदय से लेकर शाम 06:20 मिनट तक शिव योग है, जिसके बाद सिद्ध योग रहेगा। शिव योग में पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दौरान विधिपूर्वक तर्पण करने से पितृ दोष से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

भाद्रपद अमावस्या के उपाय

  • भाद्रपद अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। इससे कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  • शादीशुदा लोग यदि भाद्रपद अमावस्या के दिन व्रत रखते हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होता है।
  • भाद्रपद अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए तर्पण करना शुभ माना जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के ठीक बाद शिव योग में तर्पण करें और पितरों को सफेद फूल, कुशा व काले तिल जरूर अर्पित करें।

ये भी पढ़ें- शुक्र-बुध इस राशि के लोगों को करेंगे मालामाल, हर कार्य में मिलेगी सफलता!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2024 09:56 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

рдирд┐рдзрд┐ рдХреА рдкрдврд╝рдиреЗ рдФрд░ рд▓рд┐рдЦрдиреЗ рдореЗрдВ рд╣рдореЗрд╢рд╛ рд╕реЗ рд░реБрдЪрд┐ рд░рд╣реА рд╣реИ. рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рдиреНрдпреВрдЬрдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рд░рд╛рдЗрдЯрд┐рдВрдЧ рд╕реЗ рдХреА рдереА, рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдзрд░реНрдо рдФрд░ рдЖрдзреНрдпрд╛рддреНрдорд┐рдХ рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ рдкрд░ рд╡реНрдпрд╛рдкрдХ рдЕрдзреНрдпрдпрди рдХрд┐рдпрд╛. рдЕрдм рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 4 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рд╡рд╣ рдбрд┐рдЬрд┐рдЯрд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣реБрдИ рд╣реИрдВ. рд╡рд░реНрддрдорд╛рди рдореЗрдВ News24┬ардореЗрдВ┬ардзрд░реНрдо┬ардФрд░┬ардЬреНрдпреЛрддрд┐рд╖┬ард╕реЗрдХреНрд╢рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реА рд╣реИрдВ.

ЁЯУз Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

ЁЯРж Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola