---विज्ञापन---

Religion angle-right

भाद्रपद महीने में इन दो देवताओं की कृपा से बनेंगे हर काम, इन आसान उपायों से प्रसन्न होंगे ये देव

Bhadrapad 2024: सावन महीने के बाद 20 अगस्त से भाद्रपद महीना शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में इस विशेष महीने में दो देवताओं की खास पूजा होती है, जिनकी आराधना से करने से सभी काम बन जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते है, ये दो खास देव कौन हैं और उन्हें किन उपायों से शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता है?

---विज्ञापन---

Bhadrapad 2024: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन खत्म होने में कुछ दिन ही बाकी हैं। शिव जयकारा के साथ सोमवार 19 अगस्त, 2024 को रक्षा बंधन पर्व के साथ सावन समाप्त हो जाएगा। वहीं, मंगलवार 20 अगस्त से भाद्रपद यानी भाद्रपद यानी भादो महीना शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म में भाद्रपद महीना का विशेष महत्व रखता है। इस महीने में कई खास पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं और अनेक देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने में केवल दो विशेष देवताओं की पूजा करने से सभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। आइए जानते है, ये दो खास देव कौन हैं और उन्हें किन उपायों से शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता है?

भाद्रपद में इनकी पूजा है विशेष फलदायी

हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा (प्रथमा) तिथि की शुरुआत 19 अगस्त की रात 11:55 PM बजे होगी। हिन्दू धर्म के विधान के अनुसार, जहां सावन में भगवान शिव एकमात्र और सर्वश्रेष्ठ देवता होते हैं। वैसा भाद्रपद में नहीं होता है। इस महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दो अलग देवों की प्रधानता है। प्रचलित परंपरा के मुताबिक, भाद्रपद कृष्ण पक्ष में भगवान श्रीकृष्ण सर्वाधिक पूज्य देव हैं, शुक्ल पक्ष में भगवान श्री गणेश प्रधान देवता बन जाते हैं। इसलिए भाद्रपद माह में इन दो देवों की पूजा और उपासना से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

---विज्ञापन---

फोटो साभार: pujacraft.com

भगवान श्रीकृष्ण

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की आधी रात को भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस माह की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी त्योहार मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार हैं। भगवान कृष्ण को मोहन, माखन चोर, मुरलीधर आदि के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल जन्माष्टमी त्योहार 26 अगस्त, 2024 को मनाई जाएगी।

---विज्ञापन---

विघ्नहर्ता श्री गणेश

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन माता पार्वती ने भगवान गणेश की उत्पत्ति की थी। शुक्ल पक्ष की इस तिथि को विनायक चतुर्थी कहते है, जो भादो माह में गणेश चतुर्थी उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दस दिवसीय त्योहार है, जो अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं और कार्य में सफलता मिलती है। कहते हैं, जो व्यक्ति सच्चे मन से गणेशजी की पूजा करता है, उसके जीवन से सभी विघ्न बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस साल गणेश चतुर्थी त्योहार 7 सितंबर, 2024 को मनाई जाएगी।

फोटो साभार: valuequest.in

---विज्ञापन---

इन देवताओं को प्रसन्न करने के उपाय

भगवान श्री कृष्ण: भगवान श्रीकृष्ण को पीले रंग का फूल, तुलसी का पत्ता, माखन, मिश्री आदि अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी का व्रत रखने से भी श्रधालुओं पर कृष्ण जी की कृपा होती है। इस व्रत के मौके पर उनकी मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं और भजन-कीर्तन करें। जन्माष्टमी के दिन बांसुरी और मोर पंख लाकर पूजा घर में रखने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती और मनोकामनाएं पूरी हैं।

भगवान गणेश: भगवान गणेश मोदक, दूर्वा, लड्डू आदि अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं और गणेश स्तोत्र का पाठ करें, इससे जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। सुख और समृद्धि में वृद्धि के लिए घर पर पूरी श्रद्धा से गणेश चतुर्थी पूजन करें और व्रत रखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 14, 2024 05:58 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola