Best Gemstone For Venus: व्यक्ति की सफलता और उसकी लव लाइफ की खुशियों के पीछे शुक्र ग्रह का खास महत्व है. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें धन की कमी, शादी न होना, मानसिक तनाव, खराब सेहत, समाज में बदनामी या पहचान न मिलना और लव लाइफ से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. दरअसल, शुक्र ग्रह जीवन के इन सभी पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है, जिस कारण व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का स्थाई वास होता है. हालांकि, कुछ विशेष रत्न को धारण करके भी शुक्र ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है.
आज हम आपको रत्न शास्त्र में बताए गए उन दो रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें धारण करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है.
हीरा:-
रत्न शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें सोने या चांदी की अंगूठी में दाएं हाथ की अनामिका या मध्यमा उंगली में हीरा धारण करना चाहिए. हीरे की सकारात्मक ऊर्जा के कारण आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में स्थिरता आएगी. हालांकि, उम्र 21 के बाद ही हीरे की अंगूठी को पहनने से लाभ होता है. बता दें कि शुक्र ग्रह की राशि वृषभ और तुला वालों के लिए हीरा धारण करना सबसे ज्यादा शुभ होता है.
ओपल रत्न:-
यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति बेहद कमजोर है तो दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चांदी की अंगूठी में ओपल रत्न धारण करें. इससे न सिर्फ आपको शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलेगी, बल्कि समाज में आपका नाम होगा और धन की कमी दूर होने लगेगी.
जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है, उनके लिए भी ये रत्न पहनना शुभ रहता है. बता दें कि वृषभ और तुला राशि वालों की किस्मत ओपल रत्न के पहनने से कुछ ही समय में चमक सकती है.
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपाय
- सुबह-शाम मां लक्ष्मी की पूजा करें.
- ज्यादा से ज्यादा सफेद रंग के कपड़े पहनें.
- अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें.
- शुक्रवार के दिन व्रत रखें.
- सफेद चीजों का दान करें.
- नियमित रूप से सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
24 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines