Vehicle Purchase Muhurat February 2025: हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदने को शुभ माना जाता है। यह मान्यता इस पर आधारित है कि किसी भी नए कार्य या वस्तु का शुभारंभ शुभ समय में किया जाए तो वह सफलता, समृद्धि और सुख लेकर आता है। गाड़ी खरीदने जैसे बड़े फैसले में शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना परिवार के सुख और वाहन की सुरक्षा के लिए लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त के दौरान ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई गाड़ी न केवल सुरक्षित रहती है बल्कि लंबे समय तक लाभकारी भी होती है।
फरवरी 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
आमतौर पर गाड़ी खरीदना समृद्धि और सुख में बढ़ोतरी का परिचायक माना गया है। इसलिए प्रचलित परंपरा के लिहाज से लोग अशुभ समय में खरीदने से बचना चाहते हैं। कहा जाता है कि अशुभ समय में खरीदी गई गाड़ी में दुर्घटना या अन्य समस्याओं की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, यह देखा गया है कि शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदने से लोगों की किस्मत चमक जाती हैं और वे वारे-न्यारे हो जाते हैं। यदि आप फरवरी में वाहन खरीदने के लिए इच्छुक हैं और प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां दिए गए ये 9 दिन बेहद शुभ हैं। देखें टेबल:
| बाइक, कार या अन्य गाड़ियां खरीदने के शुभ मुहूर्त | |||
| क्र सं | तारीख | दिन | शुभ मुहूर्त |
| 1 | फरवरी 3, 2025 | सोमवार |
07:08 AM से 11:16 PM
|
| 2 | फरवरी 7, 2025 | शुक्रवार |
07:06 AM से 07:05 AM, फरवरी 08
|
| 3 | फरवरी 9, 2025 | रविवार |
07:25 PM से 07:03 AM, फरवरी 10
|
| 4 | फरवरी 10, 2025 | सोमवार |
07:03 AM से 06:57 PM
|
| 5 | फरवरी 17, 2025 | सोमवार |
06:58 AM से 06:57 AM, फरवरी 18
|
| 6 | फरवरी 19, 2025 | बुधवार |
06:56 AM से 07:32 AM
|
| 7 | फरवरी 20, 2025 | बृहस्पतिवार |
01:30 PM से 06:54 AM, फरवरी 21
|
| 8 | फरवरी 21, 2025 | शुक्रवार |
06:54 AM से 11:57 AM
|
| 9 | फरवरी 26, 2025 | बुधवार |
06:49 AM से 11:08 AM
|
साल 2025 में वाहन खरीदने की विशेष शुभ तिथियां
हिन्दू धर्म में पूरे साल में कुछ खास तिथियों को बेहद अच्छा माना गया है। यह देखा गया है कि इन तिथियों को गाड़ी खरीदने के लिए लोग एडवांस में बुकिंग करते हैं। ये विशेष और शुभ दिन हैं:
- अक्षय तृतीया: यह दिन सभी कार्यों के साथ वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
- गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि: ये समय भी गाड़ी खरीदने के लिए अनुकूल माने जाते हैं।
- विजयादशमी: किसी भी नए कार्य, संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए यह सबसे शुभ दिन माना जाता है।
- धनतेरस: धनतेरस पर नई वस्तु, विशेषकर वाहन या अन्य संपत्ति खरीदना शुभ माना गया है।
- दिवाली: हिन्दू धर्म में दिवाली के दिन नए कार्य, संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए यह सबसे शुभ दिन माना गया है।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
10 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
12 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
17 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines