---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vehicle Purchase Muhurat 2025: नई गाड़ी, नई शुरुआत; जानिए फरवरी में नई कार खरीदने का शुभ मुहूर्त और दिन

Vehicle Purchase Muhurat February 2025: यदि आप फरवरी महीने में नया वाहन यानी बाइक, कार या अन्य गाड़ियां खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस महीने में कई शानदार शुभ मुहूर्त हैं। हिन्दू धर्म में शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदना शुभ माना गया है। यदि आप इन शुभ मुहूर्त में गाड़ी की खरीदना चाहते हैं, तो नोट कर लें सही डेट और टाइम।

---विज्ञापन---

Vehicle Purchase Muhurat February 2025: हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदने को शुभ माना जाता है। यह मान्यता इस पर आधारित है कि किसी भी नए कार्य या वस्तु का शुभारंभ शुभ समय में किया जाए तो वह सफलता, समृद्धि और सुख लेकर आता है। गाड़ी खरीदने जैसे बड़े फैसले में शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना परिवार के सुख और वाहन की सुरक्षा के लिए लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त के दौरान ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई गाड़ी न केवल सुरक्षित रहती है बल्कि लंबे समय तक लाभकारी भी होती है।

फरवरी 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

आमतौर पर गाड़ी खरीदना समृद्धि और सुख में बढ़ोतरी का परिचायक माना गया है। इसलिए प्रचलित परंपरा के लिहाज से लोग अशुभ समय में खरीदने से बचना चाहते हैं। कहा जाता है कि अशुभ समय में खरीदी गई गाड़ी में दुर्घटना या अन्य समस्याओं की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, यह देखा गया है कि शुभ मुहूर्त में गाड़ी खरीदने से लोगों की किस्मत चमक जाती हैं और वे वारे-न्यारे हो जाते हैं। यदि आप फरवरी में वाहन खरीदने के लिए इच्छुक हैं और प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां दिए गए ये 9 दिन बेहद शुभ हैं। देखें टेबल:

---विज्ञापन---
बाइक, कार या अन्य गाड़ियां खरीदने के शुभ मुहूर्त
क्र सं तारीख दिन शुभ मुहूर्त
1 फरवरी 3, 2025 सोमवार
07:08 AM से 11:16 PM
2 फरवरी 7, 2025 शुक्रवार
07:06 AM से 07:05 AM, फरवरी 08
3 फरवरी 9, 2025 रविवार
07:25 PM से 07:03 AM, फरवरी 10
4 फरवरी 10, 2025 सोमवार
07:03 AM से 06:57 PM
5 फरवरी 17, 2025 सोमवार
06:58 AM से 06:57 AM, फरवरी 18
6 फरवरी 19, 2025 बुधवार
06:56 AM से 07:32 AM
7 फरवरी 20, 2025 बृहस्पतिवार
01:30 PM से 06:54 AM, फरवरी 21
8 फरवरी 21, 2025 शुक्रवार
06:54 AM से 11:57 AM
9 फरवरी 26, 2025 बुधवार
06:49 AM से 11:08 AM

साल 2025 में वाहन खरीदने की विशेष शुभ तिथियां

हिन्दू धर्म में पूरे साल में कुछ खास तिथियों को बेहद अच्छा माना गया है। यह देखा गया है कि इन तिथियों को गाड़ी खरीदने के लिए लोग एडवांस में बुकिंग करते हैं। ये विशेष और शुभ दिन हैं:

  • अक्षय तृतीया: यह दिन सभी कार्यों के साथ वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि: ये समय भी गाड़ी खरीदने के लिए अनुकूल माने जाते हैं।
  • विजयादशमी: किसी भी नए कार्य, संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए यह सबसे शुभ दिन माना जाता है।
  • धनतेरस: धनतेरस पर नई वस्तु, विशेषकर वाहन या अन्य संपत्ति खरीदना शुभ माना गया है।
  • दिवाली: हिन्दू धर्म में दिवाली के दिन नए कार्य, संपत्ति और वाहन खरीदने के लिए यह सबसे शुभ दिन माना गया है।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 28, 2025 08:56 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola