Bathroom Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक, बाथरूम से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए. बाथरूम में रखी कुछ चीजों के कारण वास्तु दोष लगता है. यह वास्तु दोष नकारात्मकता का कारण बनता है. आपको नकारात्मकता दूर करने और वास्तु दोष से बचने के लिए अपने बाथरूम से इन फालतू की चीजों को निकाल देना चाहिए. इनके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यह कंगाली और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. आइये इन वास्तु नियमों के बारे में जानते हैं.
टूटे-फूटे सामान हटाएं
आपके बाथरूम में फालतू का टूटा-फूटा सामान रखा है, तो इसे बाहर निकाल दें. टूटी बाल्टी, टूटा मग, खराब साबुनदानी या बाकी टूटा सामान रखने से नकारात्मकता बढ़ती है. इसे दूर करने के लिए आपको बाथरूम की सफाई करनी चाहिए. बाथरूम की सफाई कर इन सभी सामान को बाहर फेंक दें.
पुराने तौलिए और कपड़े
कई बार लोग गंदे और पुराने तौलिए और कपड़े बाथरूम में टांग देते हैं. आपके बाथरूम में लंबे समय से खराब कपड़े रखे हुए हैं, तो इन्हें बाहर निकाल दें. यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है. बाथरूम में फालतू के कपड़े जमा करके न रखें.
ये भी पढ़ें – Family Photo Vastu Tips: घर में फैमिली फोटो लगी है, तो इन बातों का रखें ध्यान, जानिए जरूरी वास्तु नियम
टूटा हुआ शीशा हटाएं
अगर बाथरूम का शीशा टूटा हुआ है, तो आपको इसे हटा देना चाहिए. बाथरूम में लगा टूटा हुआ शीशा वास्तु दोष का कारण बनता है. इसके कारण जीवन में तनाव बढ़ता है और दरिद्रता आती है. आपको इस तरह के शीशे के तुरंत हटा देना चाहिए.
ना रखें पूजा से जुड़ी चीजें
बाथरूम में पूजा-पाठ से जुड़ी कोई भी चीज या भगवान की तस्वीर नहीं होनी चाहिए. ऐसा वास्तु और धार्मिक दृष्टि से अच्छा नहीं माना जाता है. इन चीजों को हमेशा पूजा घर में या पवित्र स्थान पर रखें.
टूटी चप्पल और गीले कपड़े
बाथरूम में लोग अक्सर टूटी हुई या पुरानी चप्पल को इस्तेमाल के लिए रख देते हैं. कई बार नहाने के बाद गीले कपड़े बाथरूम में छोड़ देते हैं. ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से गलत होता है. टूटी पुरानी चप्पल का बाथरूम में होना तंगी का कारण बनता है. इसके अलावा बाथरूम में गीले कपड़े छोड़ने से राहु ग्रह का दोष लगता है. इन सभी गलतियों को करने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
13 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
15 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
16 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
17 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
20 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines