बसौड़ा यानी शीतला अष्टमी को हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है, जिस दिन देवी शीतला की पूजा की जाती है। देवी शीतला को माता पार्वती का ही एक अवतार माना जाता है, जिनकी पूजा विशेषतौर पर बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए की जाती है। इसके अलावा देवी शीतला की पूजा करने से साधक को मनचाहा वर भी प्राप्त होता है। शीतला अष्टमी से एक दिन पहले शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन देवी पार्वती के इसी रूप की पूजा की जाती है। साथ ही देवी को बासी खाने का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शीतला सप्तमी या अष्टमी पर यदि कोई व्यक्ति मां शीतला को प्रसन्न करने के लिए रात के समय कुछ विशेष उपाय करता है तो उसे हर तरह की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा व्यक्ति के बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। चलिए जानते हैं शीतला सप्तमी या अष्टमी पर देवी शीतला को प्रसन्न करने वाले उपायों के बारे में।
2025 में कब है शीतला सप्तमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 21 मार्च 2025 को रात 2:45 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 22 मार्च 2025 को सुबह 4:23 पर होगा। ऐसे में 21 मार्च 2025 को शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। सप्तमी तिथि पर देवी शीतला की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:24 से लेकर शाम 6:33 मिनट तक है।
ये भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: देवी शीतला की कृपा से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! करें ये उपाय
कब है शीतला अष्टमी?
इस बार चैत्र माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 22 मार्च 2025 को प्रात: काल 4:30 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 23 मार्च 2025 को सुबह 5:23 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार अष्टमी तिथि का व्रत 22 मार्च 2025, दिन शनिवार को रखा जाएगा। 22 मार्च 2025 को देवी शीतला की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 से लेकर शाम 06:33 मिनट तक है।
देवी शीतला को प्रसन्न करने के उपाय
- शीतला सप्तमी या अष्टमी की रात घर में घी का एक दीपक जलाएं और उसे घर की चौखट पर रख दें। इस उपाय से आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और खुशियों का वास होगा।
- यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या घर में हर समय क्लेश का वातावरण रहता है तो शीतला सप्तमी या अष्टमी के दिन संध्या पूजा के बाद 21 नीम की पत्तियां लें। पीले या लाल धागे में उन पत्तियों को पिरोकर माला बनाएं। अब उस माला को देवी मां के सामने अर्पित करें और फिर कुछ समय बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दें। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
- शीतला सप्तमी या अष्टमी तिथि से एक दिन पहले घर में कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं। सुबह पूजा के दौरान उसे मंदिर में स्थापित करें। संध्या पूजा के बाद उस वस्तु को अपने घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपके घर में धन का आगमन होगा और परिवारवालों के बीच प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा लंबे समय से कोई काम पूरा नहीं हो रहा है, तो वो भी जल्द पूर्ण हो जाएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
5 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
16 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
17 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
23 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines