Bajrang Baan Path Puja Vidhi: जीवन में कोई संकट आए या भूत-प्रेत का डर सताए, इन सबके लिए संकटमोचन हनुमान जी को हम सभी याद करते हैं। कष्टों के निवारण के लिए राम नाम के जाप के साथ बजरंग बली का पाठ करना हमारे लिए उत्तम होता है। पवन पुत्र हनुमान जी की खास पूजा-अर्चना मंगलवार और शनिवार के लिए दिन की जाती है। शारीरिक और आर्थिक कष्ट से मुक्ति के लिए आप राम भक्त हनुमान जी की चालीसा पढ़ते होंगे।
कुछ भक्त बजरंग बाण का पाठ भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए बजरंग बाण पाठ करना सही नहीं होता है? हर रोज बजरंग बाण पाठ पढ़ना सही नहीं है या नहीं? हनुमान जी की पूजा किस तरह से करनी चाहिए? आइए इस पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्या कहते हैं जान लेते हैं।
हनुमान चालीसा या बजरंग बाण पाठ क्या पढ़ना चाहिए?
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार आप हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं लेकिन बजरंग बाण पाठ नहीं करना चाहिए। हर किसी के लिए बजरंग बाण पाठ करना फलदायी नहीं होता है। ये हनुमान जी की पूजा करने के तरीके में गलत माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा कर रहे हैं तो हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं। बजरंग बाण पाठ को हर दिन पढ़ना सही नहीं है।
ये भी पढ़ें- पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना सही या नहीं? जानें श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज से जवाब
हर रोज क्यों नहीं पढ़ना चाहिए बजरंग बाण पाठ?
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार जब तक व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ न टूट जाए या उन्हें मुसीबत न घेर ले तब तक व्यक्ति को बजरंग बाण पाठ नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बजरंग बाण पाठ के दौरान हनुमान जी को शपथ दी जाती है। “सत्य शपथ करुणा निधान की, ये मुद्रिका मातु मैं आनी, दीन्हि राम तुम्ह कहँ सहिदानी” ये लाइन हनुमान जी को शपथ के तौर पर बोली जाती है। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार अगर हमें किसी से प्रेम है तो उन्हें शपथ क्यों दी जाए।
अगर हद से ज्यादा जीवन में कष्ट, मुश्किलें या फिर एक साथ कई दुख आप पर हावी हो रहे हैं तो बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि बजरंग बाण पाठ करना एक से दो बार सही है, बार-बार या हर दिन बजरंग बाण पाठ न करें।
कैसे करें हनुमान जी की पूजा?
हनुमान जी, सरल पूजा से भी प्रसन्न हो जाते हैं वो चाहते हैं कि उनके नाम का जाप करने से पहले उनके प्रभु श्रीराम को याद किया जाए। आप एक बार को उनके नाम का जाप न करें लेकिन श्रीराम के नाम के जाप से ही आप हनुमान जी को जीत सकेंगे। वो आपकी पूजा राम जी के नाम के साथ ही स्वीकार कर लेंगे।
ये भी पढ़ें- ये 3 सरल उपाय दिलाएंगे शनि की साढ़े साती से लेकर कालसर्प दोष से मुक्ति!
संबंधित खबरें
आज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
4 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
21 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
1 day agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines