Bageshwar Dham Sarkar Money Problem Tips: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। वह बिना बताए लोगों की समस्या और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसी के साथ वह अपने दरबार में हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बात करते हैं। दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने व्यक्ति की गलत आदतों के बारे में भी बताया है।
दरअसल, हर व्यक्ति में कोई न कोई गलत आदत होती ही है, जिसके कारण जिंदगी में उसे कभी न कभी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता हैं। आज हम आपको व्यक्ति की उन 5 गलत आदतों के बारे में बताएंगे, जिसके कारण उससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। मान्यता है कि जिस व्यक्ति से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, उसे जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है। आइए अब जानते हैं व्यक्ति की वो कौन सी 5 गलत आदतें हैं, जो उसे कंगाल व भिखारी बना सकती है।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
मंदिर
बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि मंदिर को पवित्र स्थान माना जाता है। इसलिए जो व्यक्ति मंदिर के आगे से बिना शीष यानी सिर झुकाए निकलता है। उसे पाप लगता है। इसके अलावा उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं रहती है।
घर
बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, जो लोग दिन के समय अपने घर के मुख्य द्वार को बंद रखते हैं। उनके घर में कभी भी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
कबाड़
बाबा बागेश्वर धाम के अनुसार, धन की देवी कभी भी उस जगह पर नहीं आती हैं। जहां कूड़ा-कचरा और कबाड़ रखा होता है। इसलिए घर में कभी भी लंबे समय तक कबाड़ नहीं रखना चाहिए। कूड़ा जमा करने की आदत से आपको पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है।
संबंध
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, व्रत या त्योहार का दिन बहुत ज्यादा शुभ होता है। इसलिए इस दिन पति-पत्नी को संबंध नहीं बनाने चाहिए। इससे व्रत और पूजा का फल नहीं मिलता है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज भी हो जाती हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। उसे धन की कमी होने लगती है, जिससे वो कंगाल भी हो सकता है।
राख
धार्मिक मान्यता है कि घर में कभी भी ज्यादा समय तक इस्तेमाल किया गया हुआ मंदिर का सामान नहीं रखना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है। बाबा बागेश्वर धाम बताते हैं कि पूजा घर में कभी भी अगरबत्ती की राख का ढेर नहीं रखना चाहिए। अपनी इस आदत से आपको धन हानि भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
4 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
7 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
9 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
13 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines