Bageshwar Dham Sarkar Astro Tips: हिंदू धर्म के लोगों के लिए टीके का विशेष महत्व है। किसी भी त्योहार और व्रत के दिन खास तौर पर टीका लगाया जाता है। लेकिन क्या आपको यह बात पता है कि किस उंगली से टीका लगाना शुभ होता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए टीके से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में।
सोशल मीडिया पर आए दिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री के वीडियो वायरल होते रहते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। जो देश के अलग-अलग राज्यों में दिव्य दरबार लगाते हैं। जहां वह बिना बताए लोगों को उनकी परेशानी और उसका समाधान उन्हें बता देते हैं। इसके अलावा वह दरबार में हिंदू धर्म से जुड़ी कथा भी सुनाते हैं। उन्होंने अपनी कथा के दौरान टीका यानी तिलक से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया है। आइए अब जानते हैं किस उंगली से टीका लगाने से क्या फल मिलता है।
ये भी पढ़ें- पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए खरीदें ये 5 चीजें, धीरेंद्र शास्त्री ने बताए मालामाल होने के उपाय!
तर्जनी उंगली
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आप अंगूठे से किसी के माथे पर टीका लगाते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। जब कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तो इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके अलावा उनके परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
माध्यमिक उंगली
बागेश्वर धाम सरकार बताते हैं कि जब आप किसी के माथे पर माध्यमिक उंगली से टीका लगाते हैं, तो इससे कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है। जब कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तो इससे व्यक्ति की आयु बढ़ती है।
अनामिका उंगली
धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आप अपनी अनामिका उंगली से किसी का तिलक करते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। बता दें कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है, उनको जीवन में बहुत जल्दी कामयाबी मिलती है। इसके अलावा उनके घर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
16 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
18 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
19 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
21 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
23 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines