Improve Memory Astro Tips: हर एक बच्चे का दिमाग एक जैसा नहीं होता है। जहां कुछ बच्चे समय से पहले ही सब कुछ सीख लेते हैं, तो कुछ बच्चों को धीरे-धीरे बातें समझ में आती हैं। जिन बच्चों की मेमोरी कमजोर होती है, उनको लेकर उनके माता-पिता अक्सर तनाव में रहते हैं। उन्हें कहीं न कहीं डर रहता है कि उनका बच्चा दूसरों से पीछे न रह जाए। अगर आपके बच्चे की भी याददाश्त कमजोर है या उन्हें याद करने में परेशानी होती है, तो ऐसे में आप हिंदू धर्म से जुड़े कुछ उपाय अपना सकते हैं। आइए बागेश्वर धाम के पीठाधीश से जानते हैं मेमोरी शार्प करने के प्रभावशाली उपायों के बारे में।
मेमोरी तेज करने के उपाय
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि बच्चों को अपनी याददाश्त बढ़ानी है या दिमाग तेज करना है, तो इसके लिए उन्हें नियमित रूप से रामायण के पांच दोहे का पाठ करना चाहिए। साथ ही रोजाना सूर्य देव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- शनि से बचने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता!
- दिमाग तेज करने के लिए रोजाना हनुमान जी की उपासना करें। साथ ही उनके चरणों का जल ग्रहण करें। इसी के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर आप यह उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो जल्द ही आपकी याददाश्त तेज होने लगेगी।
- अगर आपके बच्चे की याददाश्त कमजोर है या उन्हें याद ही नहीं होता है, तो ऐसे में उन्हें ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए कहें। स्नान आदि करने के बाद सूर्य देवता की पूजा कर उन्हें अर्घ्य चढ़ाएं। अर्घ्य चढ़ाते समय सूर्य देवता के 12 नाम का जाप करें। अगर आपका बच्चा यह उपाय नियमित रूप से करता है, तो कभी भी उसे कुछ भी याद करने में परेशानी नहीं होगी। साथ ही बुद्धि का भी विकास होगा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?
मात्र 27 साल की उम्र में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दुनियाभर में मान-सम्मान कमाया है। देश-विदेश में उनके बड़ी संख्या में भक्त हैं, जो पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए उपायों को पूरी श्रद्धा भाव से अपनाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश के छोटे से छोटे शहर में लगाया जाता है। जहां वह हिंदू धर्म से जुड़ी कथा सुनाने के साथ-साथ परेशानियों से ग्रस्त लोगों की समस्याओं को एक पर्चे पर लिख देते हैं।
ये भी पढ़ें- सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 अचूक उपाय, चमक जाएगा भाग्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
27 mins agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
1 hr agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
2 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
16 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
2 days agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines