Somvar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है। अगर व्यक्ति उस दिन भगवान की उपासना करता है, तो उसे विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार का दिन शिव जी और चंद्र देवता को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिव जी की पूजा करना और शिवलिंग का जल या दूध से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन कुछ और विशेष उपाय करके आप हमेशा-हमेशा के लिए कर्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए सोमवार के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोमवार के अचूक उपाय
- घर में सुख-शांति और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त में उठें। स्नान आदि करने के बाद भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही शिवलिंग का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: बुरी नजर उतारने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 टोटके, जल्द दिखेगा असर!
- अगर आपको कर्ज से मुक्ति पानी है, तो इसके लिए सोमवार के दिन 11 पान के पत्ते पर भगवान राम का नाम और अपना नाम लिखें। अब यह पत्ते शिव जी को समर्पित किसी भी मंदिर में चढ़ा दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, इस उपाय को करने के बाद जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए पांच पान के पत्ता लें। उन पर शहद से भगवान राम का नाम लिखें और सभी पत्तों को मंदिर में दान कर दें। अगर आप यह उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कौन है?
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बड़ी संख्या में भक्त हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाने के दौरान हिंदू धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताते हैं। इसके अलावा वह दरबार में आए लोगों परेशानियों का समाधान एक पर्चे पर लिख देते हैं।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: पैसों की कमी सताए तो अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, रविवार को दोगुना फायदा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
8 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
10 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
11 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
12 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
13 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
15 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines