Astro Tips By Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के देशभर में बड़ी संख्या में भक्त हैं। धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक होने के साथ-साथ लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं। इसके अलावा उन्होंने मानव जीवन से जुड़ी लगभग हर एक समस्या के समाधान के बारे में भी बताया है।
आज हम आपको धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए लौंग के 3 ऐसे टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पैसों की कमी से लेकर करियर की टेंशन, गंभीर से गंभीर बीमारी और बुरी नजर आदि से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं लौंग के अचूक टोटके के बारे में।
लौंग के टोटके
- आपके घर में किसी के ऊपर बुरी साया है या परिवार में हर समय क्लेश बना रहता है, तो इसके लिए एक काला कपड़ा लें। उसमें पांच लौंग को बांधकर अपने घर के मंदिर में रख दें। इसके बाद बागेश्वर बाबा के नाम का नियमित रूप से जाप करें। साथ ही मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें। बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश बताते हैं अगर आप यह उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक, जॉब से जुड़ी हर एक समस्या के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय
- आपके परिवारवालों को अगर बार-बार बुरी नजर लगती है या किसी भी व्यक्ति को घर में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में एक लाल कपड़े में नारियल और पांच लौंग को बांधे। इसे अब अपने घर के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, अगर आप ये टोटका सच्चे मन से करते हैं, तो आपको पैसों की कमी से लेकर करियर की टेंशन तक अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
- एक काला कपड़ा लें। उसमें 5 लौंग बांधे। अब उसे रोगी के हाथ पर बांध दें। इस उपाय से उसे बुरी नजर नहीं लगेगी। ऐसे में उसका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। साथ ही जीवन में उसे अपार सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- गंभीर से गंभीर बीमारियों के काट हैं ये 3 उपाय! जानें बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
4 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines