हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को करें धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, चिंता-भय से मिलेगी मुक्ति!

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म के लोगों के लिए हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन जहां कुछ लोग बजरंगबली की उपासना करते हैं, तो वहीं कुछ व्रत भी रखते हैं। चलिए जानते हैं मंगलवार के तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप जीवन में आ रही तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Mangalwar Ke Upay
विज्ञापन

Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। उस खास दिन अगर व्यक्ति सच्चे मन से भगवान की उपासना करता है, तो उसे विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन खासतौर पर बजरंगबली की आराधना की जाती है। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा इस दिन कुछ और अचूक उपाय करके आप चिंता और भय से मुक्ति भी पा सकते हैं। आज हम आपको बाबा बागेश्वर के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए मंगलवार के तीन प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मंगलवार के अचूक उपाय

1. भय और चिंता से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन अपने घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लेकर आएं। किसी ब्राह्मण से उसका शुद्धिकरण करवाएं। इसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। एक पान का पत्ता लें और उस पर हनुमान जी की मूर्ति को स्थापित करें। फिर इसे अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर रख दें।

विज्ञापन

2. धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि मंगलवार के दिन हर एक व्यक्ति को व्रत रखना चाहिए। व्रत रखने के साथ-साथ हनुमान जी की उपासना भी करनी चाहिए। इसके अलावा सुबह और शाम दोनों समय हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ होता है। अगर आप यह उपाय नियमित रूप से करते हैं, तो जल्द ही आपको भय, चिंता और नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा मिल जाएगा।

3. मंगलवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन हनुमान जी के नाम का जाप करें। किसी से गलत न बोलें और न ही किसी की बुराई करें। सुबह और शाम हनुमान चालीसा का तीन-तीन बार पाठ करें। अगर आप यह उपाय नियमित रूप से मंगलवार के दिन करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कौन हैं?

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री हैं, जिनके देश-विदेश में बड़ी संख्या में भक्त हैं। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश में मौजूद अलग-अलग जगह पर लगता है। जहां वह कथा सुनाने के साथ-साथ सनातन धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में भी बताते हैं। इसके अलावा उन्होंने मानव जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय, टोटके और तरीकों के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ