Budhwar Ke Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं। अगर उस खास दिन व्यक्ति भगवान को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करता है, तो उसे मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इस दिन खासतौर पर गणपति बप्पा की उपासना की जाती है। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय फूल, मिठाई और अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। आज हम आपको बाबा बागेश्वर के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए बुधवार के 3 प्रभावशाली और शक्तिशाली उपायों के बारे में बता रहे हैं।
बुधवार के उपाय
- पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी की उपासना करें। इसी के साथ उन्हें गुड़ और चने का भोग लगाएं। शाम में उसी प्रसाद को कन्याओं में बांट दें और बचा हुआ प्रसाद सभी घरवालों को खिलाएं। धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति यह उपाय नियमित रूप से बुधवार के दिन करता है, तो उसकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगता है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सोमवार को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय
- धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखना भी शुभ होता है। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है। इससे वो सोच-समझकर अपने जीवन से जुड़ा हर निर्णय लेता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।
- बुधवार के दिन अपने घर में गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करें। सबसे पहले मूर्ति का अभिषेक कर उनका शुद्धिकरण करें। फिर 40 दिन तक लगातार उन्हें 108 दूर्वा की माला अर्पित करें। अगर आप यह उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो आपको गणेश जी का विशेष आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही। साथ ही आपका जीवन भी सुखमय हो सकता है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?
बहुत ही कम उम्र में देश में नाम और मान-सम्मान अर्जित करने वाले कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। देशभर में धीरेंद्र शास्त्री के बड़ी संख्या में भक्त हैं। बाबा का दरबार देश के छोटे से छोटे शहर में लगाया जाता है। जहां हर बार बड़ी संख्या में लोग अपनी परेशानियों को लेकर पहुंचते हैं। दरबार में कथा सुनाने के साथ-साथ बाबा हिंदू धर्म से जुड़े उपाय, तरीके और टोटके के बारे में भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को करें धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय, चिंता-भय से मिलेगी मुक्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
14 hrs agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
15 hrs agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
22 hrs agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
22 hrs agoआज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? यहां जानिए शुभ मुहूर्त
23 hrs agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
1 day agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
1 day agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines