Dhirendra Krishna Shastri Astro tips: घर को सुंदर बनाने के लिए लोग दीवारों पर अलग-अलग देवी-देवताओं, जानवर और पेड़-पौधे आदि की तस्वीर और मूर्तियां लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक फोटो को लगाने की सही दिशा होती है। इसके अलावा कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। आज हम आपको बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताई गई उन तीन अशुभ दिशाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां हनुमान जी की तस्वीर लगाने से कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है और घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही परिवारवालों की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं घर में हनुमान जी की तस्वीर व मूर्ति रखने की सही दिशा के बारे में।
किसी दिशा में नहीं लगानी चाहिए तस्वीर?
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति को कभी भी पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा और दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर में वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा बेडरूम में भी बजरंगबली की फोटो नहीं लगानी चाहिए। दरअसल, हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। अगर आप बेडरूम में हनुमान जी की फोटो लगाते हैं, तो इससे आपके संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: कौन-सा ज्योतिर्लिंग दिलाएगा दौलत-शोहरत? पंडित सुरेश पांडेय से जानें रहस्य और उपाय
हनुमान जी की फोटो लगाने की सही दिशा
घर की केवल उत्तर दिशा में हनुमान जी की फोटो लगानी चाहिए। इस दिशा में आप उड़ते हुए हनुमान जी, पर्वत उठाने वाले बजरंगबली, बैठे हुए हनुमान जी या रामायण पढ़ते हुए बजरंगबली की तस्वीर लगा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाने से परिवार के प्रत्येक सदस्य को जीवन में तरक्की मिलती है। वहीं पर्वत उठाते हुए बजरंग बली की तस्वीर लगाने से परिवारवालों के बल और साहस में वृद्धि होती है। इसके अलावा पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर के सभी सदस्यों को विभिन्न तरह की विपत्तियों से छुटकारा मिलता है।
धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश हैं, जिनका दरबार देश के छोटे से छोटे शहर में लगाया जाता है। दरबार में कथा सुनाने के साथ-साथ कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की परेशानियों का समाधान भी उन्हें बताते हैं। इसी के साथ वो वास्तु शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र और सनातन धर्म से जुड़ी कई अहम बातों के बारे में भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें- प्राइवेट से लेकर सरकारी नौकरी तक, जॉब से जुड़ी हर एक समस्या के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 hr agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
14 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
15 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
17 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
21 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
2 days agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines