Astro Tips By Bageshwar Dham Sarkar: जहां प्यार होता है, वहां लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। लेकिन जब परिवार में रोज-रोज ही मनमुटाव होने लगे। घर की सुख-शांति भंग होने लगे यानी प्रतिदिन गृह-क्लेश बढ़ते ही जाए। तो यह एक चिंता की बात है। हालांकि ऐसी स्थिति में व्यक्ति कुछ धार्मिक उपाय अपना सकता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, कुछ उपाय अपनाकर आप अपने घर में हो रहे लड़ाई-झगड़े से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री ने गिनाए 3 पाप, जो जीवनभर नहीं छोड़ते पीछा; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?
गृह-क्लेश से छुटकारा पाने के उपाय
- अगर आपके घर में भी रोजाना लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति खरीदकर लाएं। मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण से उसका शुद्धिकरण कराएं। हनुमान जी के चरणों में सिंदूर अर्पित करें। फिर उन्हें नारियल के पत्ते के ऊपर विराजमान करें और उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, इस उपाय को करने मात्र से ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा, जिसे लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे।
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सदा सुख-शांति बनी रहे, तो इसके लिए खाना बनाते समय कभी भी चप्पल न पहनें। स्नान किए बिना रसोई घर में न जाएं। इसके अलावा खाना बनाते समय हनुमान जी के नाम का जाप करें। इस उपाय को रोजाना फॉलो करने से घरवालों की सेहत तो अच्छी रहेगी। साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।
- धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग रसोई घर में बैठकर खाना खाते हैं, उनके घर में कभी भी सुख-शांति का वास नहीं होता है। इसलिए किचन में बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?
देशभर में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बड़ी संख्या में भक्त हैं। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने समाज में मान-सम्मान कमाया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश के अलग-अलग राज्यों में लगता है। जहां वह हिंदू धर्म से जुड़ी कथा सुनाते हैं। इसी के साथ वह जीवन को सुखमय बनाने के कई उपाय, तरीके और नियमों के बारे में भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें- धन से जुड़ी समस्याओं का होगा अंत! अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए नींबू के ये 3 टोटके
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
10 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
12 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
12 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
14 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
15 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
16 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines