हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Astro Tips: व्यापार में तरक्की पाने को अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के 3 उपाय, सफलता की गारंटी!

Astro Tips By Dhirendra Shastri: व्यापार में क्या आपको भी तरक्की नहीं मिल रही है? कड़ी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी से छुटकारा नहीं मिल रहा है? अगर हां, तो ऐसे में आप बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए व्यापार में तरक्की पाने के कुछ अचूक उपाय अपना सकते हैं।

विज्ञापन

Astro Tips By Dhirendra Shastri: बिजनेस में फायदा और नुकसान तो चलता ही रहता है। कभी अपार सफलता मिलती है, तो कभी पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन जब व्यापार में लगातार घाटा ही होता रहे, तो ये एक चिंता की बात है। हालांकि ऐसे में आप वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपना सकते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि कुछ उपाय अपनाकर आपको व्यापार में कामयाबी मिल सकती है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक होने के साथ-साथ बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश भी हैं। उनका दरबार देश के अलग-अलग राज्यों में लगता है। जहां वह कथा सुनाने के साथ-साथ धार्मिक शास्त्र से जुड़े नियम और उपायों के बारे में भी बताते हैं। आइए अब विस्तार से जानते हैं व्यापार में तरक्की पाने के उपायों के बारे में।

व्यापार में तरक्की पाने के उपाय

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, व्यापार में तरक्की पाने के लिए घर और ऑफिस में रोजाना गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद एक काला कपड़ा लें और उस पर एक नारियल रखें और कपड़े से उसे बांध दे। इसके बाद बागेश्वर बाबा का ध्यान लगाएं और 30 बार हनुमान जी के मंत्र का जाप करें। फिर उसे अपने ऑफिस या काम करने वाली जगह पर छिपा कर रख दें। इस उपाय को करने मात्र से ही व्यापार में सफलता मिल सकती है।
  • पैसों की कमी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए 3 नींबू लें। उन पर चुटकी भर सिंदूर लगाएं। इस दौरान मां दुर्गा को ध्यान लगाएं। उन्हें 5 दिनों के लिए ऑफिस में रखें और फिर उसके बाद किसी चलते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने मात्र से ही आपको जीवन में तरक्की मिल सकती है।
  • व्यापार में तरक्की पाने के लिए 7 पान के पत्ते लें। उन पर हनुमान जी का नाम लिखें। फिर उन्हें हनुमान जी को अर्पित कर दें। इसी के साथ बजरंगबली को सिंदूर, लाल कपड़ा और मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय को अगर आप नियमित रूप से करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- घर में हर समय रहता है क्लेश, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola