Badrinath Dham Yatra 2026: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में से एक बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ देखने को मिल रही है. इस साल श्रद्धालुओं की संख्या के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. बता दें कि, उत्तराखंड में चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम में अक्टूबर की शुरुआत तक 18 लाख 67 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. श्रद्धालुओं की इस संख्या ही नया रिकॉर्ड बना है.
बद्रीनाथ धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड
बद्रीनाथ धाम में साल 2023 में कुल 18 लाख 39 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे. एक साल के अंदर बद्रीनाथ धाम में इतनी संख्या में दर्शन का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड था. अब अक्टूबर की शुरुआत में ही पुराना आंकड़ा पार हो गया है. श्राद्ध पक्ष के दौरान भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिली है. बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन करने की रफ्तार को देखते हुए इस साल 20 लाख का आंकड़ा पार होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें – Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम में नहीं बजाते शंख और भौंकते नहीं कुत्ते, जानें क्यों?
पितृ पक्ष में बढ़ी बद्रीनाथ धाम में भीड़
श्राद्ध पक्ष के दौरान बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही है. बता दें कि, बद्रीनाथ धाम में ब्रहमकपाल तीर्थ में पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले होने के समय यहां कभी भी पिंडदान कर सकते हैं. पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का महत्व होता है. ऐसे में पितृ पक्ष के दौरान भक्त पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं.
कब बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट?
बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर खोले गए थे. अभी भक्त बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए जा सकते हैं. अगले महीने मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की संभावित तारीख 13 नवंबर 2026 है. भाई दूज के दिन मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि, इसकी अंतिम तारीख की घोषणा मंदिर समिति की ओर से दशहरा के करीब की जाएगी.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
5 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
8 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
11 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
14 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines