हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bada Mangal 2026: आज है छठा बड़ा मंगल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा मंत्र और हनुमान जी की पूजा के नियम

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. बड़ा मंगल हनुमान जी की पूजा के लिए खास होता है. इस बार अधिकमास होने से 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं. आज 9 जून को छठा बड़ा मंगल है. आइये पूजा शुभ मुहूर्त और पूजा के नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bada Mangal 2026 Today: ज्येष्ठ महीने में आने वाले मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहते हैं. इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं. बड़ा मंगल पर मंदिरों में खूब भीड़ लगती है. बड़ा मंगल पर भक्त भंडारे का आयोजन करते हैं. कई जगह उत्सव मनाए जाते हैं. आज ज्येष्ठ अधिकमास का बड़ा मंगल है. यह अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगल है. बड़ा मंगल पर हनुमान जी को प्रसन्न करने और संकटों से मुक्ति के साथ सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा के नियमों के बारे में जानते हैं.

बड़ा मंगल पूजा शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:02 से 04:42
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:22 से 05:23
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:48
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:17 से 07:37
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:18 से रात 08:19

ये भी पढ़ें – Budh Gochar: 11 जून को बुध नक्षत्र गोचर, सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए होगा लाभकारी, करेंगे आर्थिक तरक्की

विज्ञापन

हनुमान जी पूजा मंत्र

ॐ हं हनुमते नमः।

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय
सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

विज्ञापन

ॐ हनु हनु हनुमंत हठीले।
बैरिहि मारु बज्र की कीले॥

ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय
प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

विज्ञापन

ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सकारात्मकता और आर्थिक लाभ के लिए तकिये के नीचे रखें ये 5 चीजें, खूब करेंगे तरक्की

हनुमान जी की पूजा के नियम

  • हनुमान जी की पूजा के लिए प्रात काल और सांय काल का समय सबसे अच्छा होता है. इस समय श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करें.
  • हनुमान जी की पूजा पवित्र मन और तन से करनी चाहिए. स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनकर हनुमान जी की साधना करें.
  • बजरंगबली की पूजा में महिलाओं को हनुमान जी की प्रतिमा को स्पर्श करने से बचना चाहिए. उन्हें जनेऊ और चोला भी नहीं चढ़ाना चाहिए.
  • हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. हनुमान जी को लाल रंग के पुष्प या तुलसी की पत्तियों से बनी माला अर्पित करें.
  • हनुमान जी की पूजा में चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी की आरती करनी चाहिए.
  • हनुमान जी को गुलदाना, बूंदी या बेसन के लड्डू, गुड़ और चने, और मीठा पान का भोग लगाएं.

ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola