Bada Mangal 2026: आज है 5वां बड़ा मंगल, इन 5 भोग से करें हनुमान जी को प्रसन्न, संकट और कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Bada Mangal 2026 Today: ज्येष्ठ महीने में मंगलवार का दिन बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है. यह दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज यानी 2 जून को ज्येष्ठ महीने में पांचवां बड़ा मंगल पड़ रहा है. अधिकमास होने से इस बार 8 बड़े मंगल हैं.

hanuman ji.jpg

Photo Credit- News24GFX

Bada Mangal 2026 Today: हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन समर्पित होता है. ज्येष्ठ महीने में इस दिन का महत्व अधिक बढ़ जाता है. ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं. बड़ा मंगल हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. आज 2 जून को ज्येष्ठ महीने का पांचवां बड़ा मंगल है. बता दें कि, अधिकमास होने से इस साल 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है. बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जानते हैं.

विज्ञापन

बड़ा मंगल को लेकर मान्यताएं

बड़ा मंगल मनाने को लेकर कई मान्यताएं हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में हनुमान जी की पहली भेंट श्रीराम से ऋष्यमूक पर्वत पर हुई थी. उनका पहला मिलन ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को ही हुआ था. इस दिन को इसी कारण से बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जानते हैं. इसके अलावा ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी ने भीम का अहंकार तोड़ा था. उन्होंने भीम का अहंकार तोड़ने के लिए वृद्ध वानर का रूप धारण किया था.

विज्ञापन

बड़ा मंगल के उपाय

बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने, हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ मिलता है. बड़ा मंगल के दिन भक्त हनुमान मंदिर में दर्शन करें. हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करें. इसके साथ ही हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं. इस दिन भंडारे करने और दान-पुण्य करने से भक्तों को बजरंगबली का आशीर्वाद मिलता है. इसके साथ ही हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग अवश्य लगाएं.

विज्ञापन

हनुमान जी के प्रिय भोग

मीठी बूंदी – मीठी बूंदी यानी गुलदाना हनुमान जी का अत्यंत प्रसिद्ध भोग है. मंगलवार के दिन हर मंदिरों में हनुमान जी को गुलदाना का भोग लगता है. बड़ा मंगल के दिन गुलदाना का भोग लगा सकते हैं.

गुड़-चना – हनुमान जी को गुड़-चना का भोग लगाना शुभ माना जाता है. गुड़-चना का भोग लगाने से हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

लड्डू – बजरंगबली को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. लड्डू हनुमान जी को अत्यंत प्रिय हैं.

इमरती और जलेबी – हनुमान जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा के लिए भक्त इमरती और जलेबी का भोग लगा सकते हैं. इससे भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है.

विज्ञापन

पान का बीड़ा – हनुमान जी को पान अर्पित करना शुभ माना जाता है. पान का बीड़ा चढ़ाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इससे जीवन में चल रही बाधाओं का अंत होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ