Baba Vanga Predictions For Wealth: बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं, जो अक्सर सच साबित हुई हैं। उन्होंने 2025 को लेकर भी कई सारी भविष्यवाणियां की हैं जिनमें से एक में उन्होंने बताया कि कौन से लोग अमीर बनने वाले हैं। हालांकि बाबा वेंगा अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी भविष्यवाणियों के जरिए उनका रोजाना नाम लिया जाता है और याद किया जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही आने वाले कई सालों तक के लिए बड़ी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें प्राकृतिक आपदा से लेकर युद्ध तक के बारे में बताया था। आइए जान लेते हैं कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, वो कौन लोग हैं जो साल 2025 में अमीर बन सकते हैं उन्होंने 4 राशियों के बारे में बताया है…
वृषभ राशि
बाबा वेंगा ने वृषभ राशि वाले लोगों के बारे में बताया है कि साल 2025 में इस राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। वो अपने पक्के इरादों और हौसलों के लिए जाने जाते हैं। इस साल ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकती है और वो अमीर बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की भविष्यवाणी! 2043 तक 44 देशों पर होगा इस्लामिक शासन?
सिंह राशि
बाबा वेंगा ने इस लिस्ट में सिंह राशि के लोगों को भी रखा हुआ है जिनका स्वामी सूर्य है। बता दें कि ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। बाबा वेंगा ने बताया है कि इस साल सिंह राशि वालों के सितारे चमकने वाले हैं। उन्हें फैशन, एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना अधिक है। इस साल सिंह राशि के लोग नई डील साइन कर सकते हैं, उन्हें करियर में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
साल 2025 में वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। वृश्चिक राशि का स्वामी प्लूटो है जो जल राशि है। इस राशि वाले लोगों के हौसले बुलंद होते हैं, ऐसे में इस साल उन्हें करियर में तरक्की मिल सकती है और वो अमीर बन सकते हैं। इस राशि के लोगों में नई जॉब और बिजनेस के अच्छे मौके मिलेंगे। बस उन्हें जरूरत है सही फैसला लेने की।
मकर राशि
अगली राशि है मकर जिसका स्वामी शनि होता है। इस साल शनि देव ने मीन राशि में गोचर किया है, वहीं मकर राशि के लोगों के लिए शनि देव अच्छे फल देने वाले बनेंगे।
ऐसे में इस साल मकर राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ होगा और उन्हें करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। मकर राशि वाले लोगों को फाइनेंस, रियल एस्टेट या टेक्नोलॉजी के बिजनेस में कामयाबी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच! आया भूकंप… मची तबाई, गई सैकड़ों जान, जानें क्या होगा आगे
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
11 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
15 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
17 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
20 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines