Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. अयोध्या राम मंदिर में 3 मार्च को दर्शन नहीं कर सकेंगे. इस दिन मंदिर के कपाट बंद रहेंगे ऐसे में अयोध्या जाने वालों को दर्शन किये बिना ही वापस लौटना पड़ सकता है. अयोध्या के राम मंदिर के अलावा सभी मंदिर और मठों में दर्शन नहीं कर सकेंगे. होली के दिन 3 मार्च को मंदिर के कपाट बंद रहेंगे.
क्यों बंद रहेंगे मंदिर के कपाट?
अयोध्या राम मंदिर के कपाट चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहेंगे. होली पर शाम के समय चंद्र ग्रहण लग रहा है. इससे 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा. सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल सभी मंदिरों के कपाट सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे. आप 3 मार्च के दिन अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो इस दिन अपना प्लान कैंसिल कर दें.
ये भी पढ़ें – Holi 2026: क्यों और कैसे बच गए प्रहलाद? वरदान के बाद भी जल गई होलिका, पढ़ें पूरी कहानी
कब लगेगा ग्रहण?
होली के दिन 3 मार्च 2026 मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण शाम के समय 3 बजकर 19 मिनट से लेकर 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. यह ग्रहण भारत में दिखेगा. इस ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगेगा. खबरों के मुताबिक, 3 मार्च को सुबह 8 बजे से लेकर रात को 8 बजकर 30 मिनट तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. रात को शयन आरती के लिए कपाट खोले जाएंगे. इसके बाद 4 मार्च से भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 hr agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 hr agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
8 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines