चंद्र ग्रहण पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, घर में आएंगी दरिद्रता-बीमारी

Avoid Making These Mistakes During Lunar Eclipse: इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसमें कई सारे काम करने से मना किया जाता है। खाने और सोने जैसे कई काम ऐसे हैं जो ग्रहण काल में किए जाएं तो घर में दरिद्रता, गरीबी और बीमारी आ सकती है।

Avoid Making These Mistakes During Lunar Eclipse

Avoid Making These Mistakes During Lunar Eclipse

विज्ञापन

Avoid Making These Mistakes During Lunar Eclipse: इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। होली वाले दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, होली पर करीब 100 साल बाद चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ काम करना मना किया गया है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान ये काम करना बीमारी, गरीबी और दरिद्रता के अशुभ संचार को बढ़ावा देते हैं।

चंद्र ग्रहण में ये काम करने से बचें

1. खाना

Advertisment

भागवत पुराण के मुताबिक, ग्रहण काल में खाना खाने से बचना चाहिए। यह एक गलती व्यक्ति को रोगी और दरिद्र बना सकती है। यही कारण है कि इससे बचने की सलाह दी जाती है। ज्‍योतिषियों के मुताबिक, ग्रहण के समय कीटाणु बहुत ही तेजी से फैलते हैं। ऐसे में उस दौरान भोजन विष बन जाता है।

2. सोना

अगर ग्रहण चल रहा हो तो व्यक्ति को सोने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इस काल में सोने से घर से सुख-समृद्धि चली जाती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि ग्रहण काल में मंत्रों का जाप करें या भगवान का नाम लें।

विज्ञापन

3. ब्रह्मचर्य

ग्रहण के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस समय शारीरिक संबंध बनाने से बचने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इस बात का पालन न करने से अक्सर बड़ी समस्याओं में फंस सकते हैं।

विज्ञापन

4. कुकर्म

ग्रहण काल में झूठ बोलना, कलेश, वाद-विवाद जैसे बाकी कुकर्मों से बचना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने वाले सर्प योनी में जन्म लेते हैं।

विज्ञापन

5. मांस-मदिरा

ग्रहण के दौरान मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। इस समय तामसिक चीजों से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

6. अत्याचार

ग्रहण काल में किसी कमजोर या गरीब व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। इससे भारी दंड मिल सकता है। साथ-साथ जानवरों को भी चोट नहीं पहुंचानी चाहिए।

विज्ञापन

कितने समय तक रहेगा चंद्र ग्रहण?

आपको बता दें कि 25 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह के 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इससे पहले होली और चंद्रग्रहण साल 1924 में एक साथ आए थे। यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो लगभग 4 घंटे तक रहेगा। हालांकि भारत में यह नहीं दिखेगा और इस कारण इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ