Auspicious Days to Wear New Clothes: अगर आप भी नया कपड़ा खरीदने जा रहे हैं या पहनने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। पहले ये तो देख लीजिए कि आज कौन सा वार है? जी हां, आज मंगलवार है, बुधवार, गुरुवार या शुक्रवार या फिर शनिवार? ये जरूर चेक कर लीजिएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हिन्दू धर्म में हर दिन नए कपड़े को खरीदना या फिर पहनना शुभ नहीं माना गया है। कुछ खास दिन हैं जब कपड़े की खरीदारी करनी चाहिए। जबकि, नए कपड़े पहनने के लिए भी शुभ दिन बताया गया है।
कपड़े से भी बिगड़ सकता है भाग्य
आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन शास्त्रों में कपड़ों के संबंध में कहा गया है कि ये भी भाग्य बिगड़ने के जिम्मेदार हो सकते हैं। अक्सर जो लोग सिर्फ पुराने कपड़ों को सालों-साल पहनते रहते हैं वो असल में पुरानी नेगेटिविटी को अपनी लाइफ में जगह दे रहे होते हैं। कपड़ों से भी जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस दिन नए कपड़े पहनने या खरीदने चाहिए?
किस दिन पहनें नए कपड़े?
ज्योतिष के अनुसार बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को नए कपड़े पहनना चाहिए। इस दिन नए कपड़ों की खरीदारी करना और नए कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने पर आपको कई तरह से तरक्की मिल सकेगी। आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। नए कपड़ों को धारण करके आप अपनी जिंदगी में उन्नति, धन और दौलत हासिल कर सकते हैं।
भूलकर भी इन 3 दिन न पहनें नए कपड़े
ज्योतिष के अनुसार कुछ दिन ऐसे भी जब नए कपड़े नहीं पहनने चाहिए। दरअसल, सोमवार, मंगलवार और शनिवार के दिन नए कपड़ों को पहनना शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं इस दिन नए कपड़े पहनने से कई कामों में बाधाएं भी आने लगती हैं। अगर आपको इस दिन नए कपड़े को पहनकर जाना है तो एक बार के लिए उसे आप पहले ही बस पहनकर उतार लीजिए और फिर बाद में आप पहन सकते हैं। इस तरह से आपका कपड़ा नया नहीं रहेगा और आप इन 3 दिन में भी नए कपड़े पहन सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: डेढ़ महीने तक होगी इन राशियों की मौज
किस दिन कपड़े खरीदना शुभ?
नया कपड़ा खरीदना है तो ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार का दिन शुभ होता है। ये दिन विशेषतौर पर शुक्र ग्रह को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन नए कपड़े खरीदने से व्यक्ति को कई लाभ होते हैं। शुक्रवार के दिन कपड़े खरीदने पर जीवन सुखमय, धन-धान्य, समृद्धि और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 117 साल बाद बनें 3 दुर्लभ संयोग, पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगी ये 3 राशियां!
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines