हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिन के अनुसार बेटी को दें गिफ्ट, शादीशुदा जिंदगी से लेकर सेहत रहेगी बढ़िया!

भारतीय संस्कृति में बेटी को कभी भी दान नहीं माना गया है। बल्कि उसे संस्कारों, प्रेम और परंपराओं का विस्तार कहा गया है। विवाह के बाद भी एक बेटी के जीवन में माता-पिता की भूमिका खत्म नहीं होती। वे समय-समय पर उसकी खुशहाली, सौभाग्य और समृद्धि के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। तो आइएं जानते है कौन-सी ऐसी चीजें है जिन्हें आपको अपनी बेटी को दिन को मुताबिक देना चाहिए।

विज्ञापन

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध एक विशिष्ट ग्रह से होता है, और हर ग्रह का प्रभाव हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है। यदि आप अपनी विवाहित बेटी को ग्रह के अनुकूल उपहार देते हैं तो यह
न केवल उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, बल्कि उसका वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। तो आइए जानते हैं सप्ताह के दिनों के अनुसार विवाहित बेटी को क्या देना शुभ माना गया है।

सोमवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन अपनी विवाहित बेटी को दूध और चावल से बनी मिठाई देना शुभ माना जाता है। यह उसके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने में सहायक होता है।

मंगलवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को लाल कपड़ा या लाल रंग का सूट बेटी को देना अच्छा माना जाता है। यह उपाय उसकी सेहत को मजबूत करता है और रोगों से रक्षा करता है।

बुधवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार को बेटी को पिस्ता या हरे रंग की चूड़ियां देना शुभ होता है। यह उसके जीवन से रोगों और मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक होता है।

गुरुवार

इस दिन पीले कपड़े, केसर या सोना उपहार में देना अत्यंत शुभ माना गया है।यह उपाय बेटी के घर में समृद्धि, धन और शुभता लाता है।

शुक्रवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार को मिश्री या रेशमी वस्त्र बेटी को देना लाभकारी होता है। यह उसके जीवन में सौंदर्य, प्रेम और आर्थिक सुख को बढ़ावा देता है।

शनिवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन बेटी को बादाम और नारियल देने से उसके और उसकी सास के बीच संबंध मधुर होते हैं और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है।

रविवार

रविवार को बेटी को अनार और शहद देना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे उसे संतान सुख प्राप्त हो सकता है और उसकी संतान स्वस्थ रहती है।

ये भी पढ़ें-संतान की सफलता के लिए माताएं करें ये 3 उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें