लोन डिफॉल्टर बनने से बचाएंगे ये 7 ज्योतिषीय उपाय!

आजकल कई लोग कर्ज के जाल में ऐसा फंस गए हैं कि उन्हें निकलने का कोई भी रास्ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में वे लोन डिफॉल्टर हो रहे हैं और उनकी सारी कमाई लोन में चली जा रही है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए हमारे ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं।

astro tips for loan

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ग्रहों के अशुभ प्रभाव या लग्न कुंडली के छठे भाव में राहु, केतु, मंगल या शनि जैसे ग्रह का बैठा होना, व्यक्ति को कर्ज के बोझ के तले दबा देता है। इसके साथ ही छठे भाव का स्वामी अगर कमजोर है तो व्यक्ति को कर्ज तो मिल जाता है, लेकिन वो उसे समय पर चुका नहीं पाता है। इसी प्रकार अगर बृहस्पति नीच का हो, अस्त हो या राहु-केतु से पीड़ित हो तो भी वो व्यक्ति लोन डिफॉल्टर बन सकता है।

इसी प्रकार अगर दूसरे भाव और 11वें भाव में अशुभ ग्रह जैसे मंगल, राहु-केतु आदि मौजूद हों तो भी व्यक्ति की सारी इनकम कर्ज चुकाने में ही चली जाती है। ऐसा व्यक्ति कर्ज के बोझ में दबता चला जाता है। इससे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जो बेहद प्रभावशाली हैं।

लोन डिफॉल्टर होने से बचाएंगे ये उपाय

  • प्रतिदिन ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इसका पाठ करने से कर्ज मुक्ति के रास्ते खुलने लगते हैं।
  • अगर शनि दोष के कारण कर्ज हैं तो शनिवार के दिन काले तिल, सरसों का तेल और काला कपड़ा किसी जरूरतमंद को दान में दें। इसके साथ ही शनिदेव का पूजन करें। ऐसा करने से शनि के कारण उत्पन्न दोष दूर होता है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • अगर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण कर्ज चुकाने में दिक्कत आ रही है तो गुरुवार के दिन चने की दाल और पीला कपड़ा किसी ब्राह्मण को दान में दें। इसके साथ ही केले के पेड़ की पूजा करें।
  • अगर राहु-केतु की वजह से कर्ज है तो नारियल को काले कपड़े में लपेटकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। इसके साथ ही हर बुधवार या शनिवार को 8 बादाम किसी धार्मिक स्थान पर दान करें।
  • सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इसके साथ ही ‘ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके साथ प्रदोष व्रत भी करें और प्रभु से कर्ज मुक्ति की कामना करें।
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • शुक्रवार को माता लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करें। इसके साथ ही श्रीसूक्त और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इन उपायों से कर्ज उतर जाएगा और आप लोन डिफॉल्टर होने से भी बच जाएंगे।

दिन के हिसाब से करें इन मंत्रों का जाप

इस मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार अवश्य करना है।

दिन पूजा विशेष मंत्र
रविवार सूर्य पूजा / शिव पूजा ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः या ॐ आदित्याय नमः
सोमवार शिव पूजा ॐ ऋणमुक्तेश्वराय नमः
मंगलवार हनुमान पूजा ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
बुधवार गणेश पूजा ॐ गं गणपतये नमः
गुरुवार विष्णु / बृहस्पति पूजा ॐ विष्णवे नमः या ॐ बृहस्पतये नमः
शुक्रवार लक्ष्मी पूजा ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
शनिवार शनि पूजा ॐ शं शनैश्चराय नमः

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ