---विज्ञापन---

Religion angle-right

24 अप्रैल वरुथिनी एकादशी पर कर लें ये 5 उपाय, दूर होंगी आपकी सारी समस्याएं!

Varuthini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि काफी महत्वपूर्ण होती है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी 24 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाता है।

---विज्ञापन---

Varuthini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि काफी महत्व रखती है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन विशेष रूप से फलदायी होता है। एक साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। साल 2025 में वरुथिनी एकादशी 24 अप्रैल 2025 को पड़ रही है।

मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी व्रत भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित होता है। यही कारण है कि इस दिन पूजन करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन धन, संपत्ति व मान-सम्मान दिलाता है। आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी पर कौन से उपायों को करें।

---विज्ञापन---

वरुथिनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय

  • वरुथिनी एकादशी पर शंख में जल और तुलसी के पत्ते डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
  • भगवान विष्णु को पीला रंग अतिप्रिय है। वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, चंदन और फल व मिठाई अर्पित करें। इसके साथ ही आप स्वयं भी पीले रंग के कपड़े पहनकर ही पूजन करें। इस दिन विष्णुसह्स्त्रनाम का भी पाठ करें। इसको करने से घर में खुशहाली आती है।
  • वरुथिनी एकादशी के दिन पूजन में गाय के घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही भगवान विष्णु का पूजन करें और एकादशी की कथा को सुने या पढ़ें। ऐसा करने से धन संपदा बढ़ती है।
  • काले धागे में सात गाठें बांधकर भगवान विष्णु के चरणों में रखकर पहनें। इससे बुरी नजर, डर और नेगेटिव एनर्जी से बचाव होता है।
  • वरुथिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें। इसके साथ ही सात बार परिक्रमा करें। इससे पितृदोष और दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- मूलांक 3 वालों को मिलता है अधिकतर धोखा, इस फील्ड में कमाते हैं नेम और फेम!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2025 04:07 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola