Monday Remedies: सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव को समर्पित होता है। इस कि भगवान शिव का पूजन करने से जीवन का हर एक सुख मिलता है। वहीं, अगर आपको कोई बीमारी या कष्ट है, जिससे आप परेशान हैं तो सोमवार के कुछ अचूक उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार कई ग्रहों के अशुभ फलों के चलते व्यक्ति रोगी हो जाता है। इस कारण इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की पूजा को उत्तम बताया गया है। आइए जानते हैं कि रोग के अनुसार भगवान शिव का पूजन कैसे करें।
माइग्रेन और आंखों के रोग
माइग्रेन, सिरदर्द और आंखों के रोग सूर्य ग्रह से संबंधित रोग हैं। इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए आक (मदार) के पौधे के फूल और फल भगवान शिव को सोमवार के दिन अर्पित करें।
मानसिक परेशानी
मानसिक परेशानी और ब्लड प्रेशर की समस्या से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को काले तिल मिश्रित दूध अर्पित करें। यह रोग चंद्रमा के अशुभ फल के चलते होता है।
खून संबंधी रोग
यह रोग मंगल से संबंधित है। इन रोगों से छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग पर गिलोय व अन्य जड़ी-बूटियां अर्पित करेंष
त्वचा और किडनी के रोग
ये रोग बुध के अशुभ प्रभाव के कारण होते हैं। इस रोग से मुक्ति के लिए विदारा के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।
लिवर की बीमारी
बृहस्पति ग्रह से संबंधित रोग जैसे मोटापा, आंतों और लिवर की बीमारी से मुक्ति चाहते हैं तो हल्दी को दूध में मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें।
गुप्त रोग या शारीरिक शक्ति में कमी
शुक्र के प्रभाव के कारण यह रोग होता है। इसके लिए पंचामृत, शहद और घी से शिवलिंग का अभिषेक करें।
जोड़ों में दर्द
घुटनों या जोड़ों में दर्द शनि के अशुभ प्रभाव की देन है। इसके लिए गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।
चक्कर और गंभीर मानसिक रोग
यह राहु और केतु के अशुभ प्रभाव के चलते हो सकते हैं। इनसे मुक्ति पाने के लिए भांग-धतूरे से शिवलिंग का अभिषेक करें।
गंभीर रोगों के लिए
शमी के फूलों को नीलकंठेश्वर महादेव का नाम लेकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इससे गंभीर रोगों से छुटकारा मिल जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
4 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
7 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
9 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines