सातों दिन आटे में अलग-अलग चीजें मिलाने से दूर होंगी सभी परेशानियां!

Astro Tips: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के सातों दिनों का संबंध कुंडली में अलग-अलग ग्रहों से होता है। चलिए जानते हैं हफ्ते के सातों दिन आटे को गूंथते समय उसमें क्या मिलाना चाहिए और उससे क्या फल मिलता है?

Astro Tips

Astro Tips: जिंदगी में दिक्कतें आना आम बात है, लेकिन कभी भी परेशानियों के सामने हार नहीं माननी चाहिए। बल्कि हर दिन से कुछ न कुछ सीखकर अगले दिन को बेहतर बनाना चाहिए। हालांकि कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को जीवन में सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में कुछ ज्योतिष उपायों को अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र में जीवन से जुड़ी हर एक परेशानी के समाधान के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन नियमों का अगर व्यक्ति नियमित रूप से पालन करता है, तो जल्द ही उसे अपनी सभी परेशानियों का समाधान मिल जाता है। साथ ही कुंडली में ग्रह भी शांत होते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको आटे से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप सप्ताह के सातों दिन आटे को गूंथते समय उनमें कुछ विशेष चीजों को मिलाते हैं, तो आपका जीवन सुखमय बन सकता है।

विज्ञापन

सोमवार

शास्त्रों में बताया गया है कि सोमवार को आटा गूंथते समय उसमें दूध की कुछ बूंदे मिलाना शुभ होता है। इससे भाग्य में वृद्धि होती है।

मंगलवार

मंगलवार के दिन आटा गूंथते समय उसमें लाल मिर्च मिलाना शुभ होता है। इससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही हर काम में व्यक्ति को सफलता मिलती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Digital Yogi (@digital.yogii)

बुधवार

बुधवार के दिन आटे में कोई भी हरी चीज डालना शुभ होता है। इससे घर-परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है।

विज्ञापन

गुरुवार

गुरुवार के दिन आटे को गूंथते समय उसमें केसर या हल्दी मिलाना शुभ होता है। इससे दिमाग तेज होता है। साथ ही सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन आटे में देसी घी मिलाना शुभ होता है। इससे कुंडली में ग्रह शांत होते हैं, जिससे धन के योग बनने लगते हैं।

विज्ञापन

शनिवार

अगर आप अपनी सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप शनिवार के दिन आटे में तीन से चार सरसों के तेल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।

रविवार

रविवार के दिन आटा गूंथते समय उसमें गुड़ मिला लें। इस उपाय को अपनाने से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और हिंदू शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ