Astro Tips: कोरियन ग्लास स्किन के बारे में तो आपने काफी सुना ही होगा, जो कि सोशल मीडिया पर इस समय बहुत पॉपुलर है। इस रूटीन को अपनाने से त्वचा सुंदर और आकर्षक बनती है। हालांकि आजकल मार्केट में भी कोरियन स्किन केयर के नाम पर कई प्रोडक्ट्स मिल रहें हैं। लेकिन कुछ लोग बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने में संकोच करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक ये भी है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कोरियन ग्लास स्किन पाने के अचूक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग चावल का होता है, जिससे त्वचा में निखार आता है। साथ ही इसका कुंडली में मौजूद ग्रहों पर भी शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। दरअसल, चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो प्यार, कला, सुंदरता और लक का कारक है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उनकी स्किन हर समय ग्लो करती है। ऐसे में चावल का इस्तेमाल करके आप शुक्र ग्रह को प्रसन्न कर सकते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे घर पर आप कोरियन ग्लास स्किन पा सकते हैं।
कोरियन ग्लास स्किन पाने का असरदार उपाय
- सबसे पहले एक पोटली में चावल लें।
- रातभर पोटली को धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने रख दें।
- मां लक्ष्मी के सामने चावल रखते समय “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 बार सच्चे मन से जाप करें।
- अगले दिन चावल को मां के सामने से उठाएं और फिर उसे पानी में भिगोदें।
- कुछ देर बाद चावल को बारीक पीस लें।
- अब चावल को फॉर्मेट होने के लिए छोड़ दें।
- हल्के-हल्के हाथों से फॉर्मेट चावल को सबसे पहले अपने चेहरे पर लगाएं।
- अब आंखें बंद करके किसी शांत जगह पर बैठकर मेडिटेशन करें।
- कुछ समय के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
यदि आप ये उपाय नियमित रूप से कुछ दिनों तक करते हैं, तो जल्द ही आपको अपनी स्किन में बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी स्किन में निखार आएगा। इसके अलावा चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे भी साफ हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें–Love Rashifal: सुकर्मा-धृति योग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 का टूट सकता है दिल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
14 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
15 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
21 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
22 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines