Astro Tips: ज्योतिष में भोजन का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि ‘जैसा खाएंगे अन्न, वैसा रहेगा हमारा मन’। इस कारण हम जो भी खाते हैं उसका हमारे जीवन पर असर पड़ता है। दही को ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से जुड़ा हुआ बताया गया है। डेली दोपहर में दही खाने से शुक्र मजबूत होता है। ऐसे ही दही का सेवन चंद्रमा की कमजोर स्थिति को भी दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
बृहदपराशर होरा शास्त्र, लाल किताब, या फलदीपिका जैसे ज्योतिष शास्त्रों में भी में दही के लाभ और उपायों के बारे में भी बताया गया है। कई विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चंद्रमा, शुक्र, मंगल और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को भी दूर करने में सक्षम माना गया है। अगर दही के कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामाधान मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Roti ke Upay: रोटी बनाएगी आपको धनवान, बस कर लें ये 7 काम!
मिलता है धन, यश और वैभव
अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो डेली डाइट में दही को शामिल करें। कोशिश करें तो लंच में दही जरूर लें। लंच में दही खाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में धन, यश, वैभव और भौतिक सुख मिलता है।
मानसिक समस्याएं और तनाव होगा दूर
अगर स्ट्रेस या किसी मानसिक समस्या से परेशान हैं तो दही का रोज सेवन करें। इससे चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने से मानसिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही अगर चंद्रमा, राहु-केतु से पीड़ित है तो वो भी समस्या दूर होती है।
कम होता है गुस्सा और विवाद
अगर आप गुस्सैल, आक्रामक और झगड़ालू हैं तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर मंगल ग्रह का काफी अधिक प्रभाव है। ऐसे में दही का सेवन करने से मंगल का प्रभाव बैलेंस्ड होता हैं और गुस्सा आने व विवाद होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।
मिलता है भाग्य का साथ
रोज शुक्रवार को दही खाने से जीवन में भाग्य का साथ मिलता है और ऐश्वर्य व धन प्राप्त होता है। इसके साथ ही दही-चीनी खाकर किसी काम पर जाने से सफलता मिलती है।
नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
नहाने के पानी में थोड़ा सा दही मिलाएं। इसके बाद इस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। मन व आत्मा की भी शुद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: नहाते समय कर लें ये 7 उपाय, दूर हो जाएंगी जीवन की समस्याएं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 hr agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines