---विज्ञापन---

Religion angle-right

Astro Tips: दही बनाएगा धनवान, सारी समस्याओं का मिलेगा समाधान!

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में दही को चंद्र और शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। इस कारण डेली दही खाने से कई ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है और जीवन में धन के मार्ग खुलते हैं। इसके साथ ही समस्याएं भी दूर होती हैं।

---विज्ञापन---

Astro Tips: ज्योतिष में भोजन का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि ‘जैसा खाएंगे अन्न, वैसा रहेगा हमारा मन’। इस कारण हम जो भी खाते हैं उसका हमारे जीवन पर असर पड़ता है। दही को ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से जुड़ा हुआ बताया गया है। डेली दोपहर में दही खाने से शुक्र मजबूत होता है। ऐसे ही दही का सेवन चंद्रमा की कमजोर स्थिति को भी दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

बृहदपराशर होरा शास्त्र, लाल किताब, या फलदीपिका जैसे ज्योतिष शास्त्रों में भी में दही के लाभ और  उपायों के बारे में भी बताया गया है। कई विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चंद्रमा, शुक्र, मंगल और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को भी दूर करने में सक्षम माना गया है। अगर दही के कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामाधान मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Roti ke Upay: रोटी बनाएगी आपको धनवान, बस कर लें ये 7 काम!

मिलता है धन, यश और वैभव

अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो डेली डाइट में दही को शामिल करें। कोशिश करें तो लंच में दही जरूर लें। लंच में दही खाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में धन, यश, वैभव और भौतिक सुख मिलता है।

---विज्ञापन---

मानसिक समस्याएं और तनाव होगा दूर

अगर स्ट्रेस या किसी मानसिक समस्या से परेशान हैं तो दही का रोज सेवन करें। इससे चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने से मानसिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही अगर चंद्रमा, राहु-केतु से पीड़ित है तो वो भी समस्या दूर होती है।

कम होता है गुस्सा और विवाद

अगर आप गुस्सैल, आक्रामक और झगड़ालू हैं तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर मंगल ग्रह का काफी अधिक प्रभाव है। ऐसे में दही का सेवन करने से मंगल का प्रभाव बैलेंस्ड होता हैं और गुस्सा आने व विवाद होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

---विज्ञापन---

मिलता है भाग्य का साथ

रोज शुक्रवार को दही खाने से जीवन में भाग्य का साथ मिलता है और ऐश्वर्य व धन प्राप्त होता है। इसके साथ ही दही-चीनी खाकर किसी काम पर जाने से सफलता मिलती है।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

नहाने के पानी में थोड़ा सा दही मिलाएं। इसके बाद इस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। मन व आत्मा की भी शुद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Astro Tips: नहाते समय कर लें ये 7 उपाय, दूर हो जाएंगी जीवन की समस्याएं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 12, 2025 03:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola