हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Astro Tips: किस दिन कौन से रंग की बिंदी चमकाएगी किस्मत? जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र!

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप दिनों के अनुसार अलग-अलग रंगों की बिंदी लगाती हैं तो आपकी किस्मत चमक सकती है। इसके साथ ही आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

विज्ञापन
बिंदी चमकाएगी भाग्य!

Astro Tips: हिंदू धर्म में बिंदी को सौभाग्य का कारक माना जाता है। बिंदी लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है, लेकिन अगर आप दिन के अनुसार कलर चूज करके बिंदी लगाती हैं तो आपको इससे कई और भी फायदे मिल सकते हैं। इससे आपकी किस्मत चमक सकती है और आपको धन लाभ भी हो सकता है।

वैदिक ज्योतिष में हर दिन किसी न किसी ग्रह को समर्पित होता है। इसके साथ ही हर ग्रह के लिए कोई न कोई रंग शुभ होता है। ऐसे में अगर आप दिन के अनुसार अलग-अलह रंगों की बिंदी लगाएंगी तो इससे उस ग्रह का शुभ फल प्रदान होगा। इसके साथ ही धन लाभ भी होगा और जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन से रंग की बिंदी लगाना आपके लिए शुभ रहेगा।

सोमवार के दिन करें ये काम

यह दिन चंद्रमा ग्रह को होता है और इस दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है। सोमवार के दिन सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की बिंदी लगाना शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन काले और गहरे लाल रंग की बिंदी न लगाएं।

विज्ञापन

मंगलवार के दिन लगाएं ये बिंदी

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी और माता दुर्गा का पूजन शुभ माना जाता है। इस दिन लाल, गेरुआ और मैरून रंग की बिंदी लगाना चाहिए। इस दिन सफेद और नीले रंग की बिंदी लगाना शुभ नहीं माना गया है।

बुधवार के दिन के यूज करें ये रंग

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है और इस दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। इस दिन आप हरी या पिस्ता ग्रीन कलर की बिंदी लगा सकती हैं। इस दिन गुलाबी और लाल रंग की बिंदी लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

गुरुवार के दिन यह रंग है शुभ

गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह का होता है और इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन किया जाता है। गुरुवार के दिन आपको पीले, हल्के नारंगी और सुनहरे रंग की बिंदी लगानी चाहिए। इस दिन सिल्वर और काले रंग की बिंदी नहीं लगानी चाहिए।

शुक्रवार के दिन लगाएं ये बिंदी

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित होता है और माता लक्ष्मी का पूजन इस दिन शुभ होता है। शुक्रवार के दिन गुलाबी, सफेद और सिल्वर कलर की बिंदी लगानी चाहिए। इसके साथ ही भूरे और गहरे नीले रंग की बिंदी लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

शनिवार के दिन शुभ है यह रंग

शनिवार का दिन शनि ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव और माता काली का पूजन करना शुभ होता है। शनिवार के दिन काले, नीले, ग्रे और डार्क पर्पल रंग की बिंदी लगाना शुभ होता है। इस दिन लाल और पीले रंग की बिंदी लगाने से बचना चाहिए।

रविवार के दिन लगाएं ये वाली बिंदी

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन केसरिया, नारंगी और लाल रंग की बिंदी लगानी चाहिए। वहीं, इस दिन काली और नीले रंग की बिंदी लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
दिन संबंधित ग्रह देवता इस रंग की लगाएं बिंदी न लगाएं इस रंग की बिंदी
सोमवार चंद्रमा भगवान शिव सफेद, क्रीम, हल्का नीला काला और गहरा लाल
मंगलवार मंगल हनुमान जी, दुर्गा माता लाल, गेरुआ, मैरून सफेद और नीला
बुधवार बुध गणेश जी हरा, पिस्ता ग्रीन गुलाबी और लाल
गुरुवार बृहस्पति विष्णु जी पीला, हल्का नारंगी, सुनहरा सिल्वर और काला
शुक्रवार शुक्र लक्ष्मी माता गुलाबी, सफेद, सिल्वर भूरा और गहरा नीला
शनिवार शनि शनि देव, काली माता काला, नीला, ग्रे, डार्क पर्पल लाल और पीला
रविवार सूर्य भगवान सूर्य केसरिया, नारंगी, लाल नीला और काला

मिलते हैं कई फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिन के अनुसार रंगों का जीवन में प्रयोग करने से मानसिक शांति, ऊर्जा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही ग्रहों का शुभ प्रभाव आपको मिलता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। धन बढ़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

View Results

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola