Astro Remedies for Bad Dreams: सोते हुए सपने आना सामान्य बात है. कई बार लोग सपने में खुद को देखते हैं तो कई बार अपने साथ कुछ बुरा होते हुए देखते हैं. इस तरह के बुरे और डरावने सपने की वजह से लोगों की नींद तक उड़ जाती है. आपको बुरे सपने आते हैं तो इन्हें दूर करने के लिए ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आप रात को आने वाले बुरे सपनों से बचे रह सकते हैं. आइये आपको बताते हैं कि, किन उपायों से आप रोजाना आने वाले डरावने सपने की समस्या को दूर कर सकते हैं.
डरावने सपने दूर करने के लिए उपाय
पैर धोकर सोएं
रात को आपको सोने से पहले पैर धोने चाहिए. पैर धोना शुभ माना जाता है. आप दिनभर घर के बाहर रहते हैं और धूल-मिट्टी में घूमते हैं. इससे पैरों के साथ नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है. आप रात को सोने से पहले पैरों को साफ पानी से धोएं इस तरह से आप बुरे और डरावने सपने आने को रोक सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: हथेली-तलवों में पसीना आना इस बात का है संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
नहाने के पानी में मिलाएं नमक
नमक की मदद से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं. आप नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाएं. आपको बुरे सपने आते हैं तो इस उपाय को करें इसे करने से आपको इससे छुटकारा मिलेगा. आप रोजाना सुबह नहाने के पानी में नमक मिलाकर नहाएं.
हनुमान चालीसा का पाठ
हनुमान जी की पूजा करने से डर और भय दूर होता है. आपको रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए आप स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और सच्चे मन से चालीसा का पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
12 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
13 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
17 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines