Astro Health Tips: घर-परिवार में कोई सदस्य बार-बार बीमार होता रहता है तो इससे बहुत ही परेशानी होती है. बार-बार बीमार होने पर इलाज के बाद अगर फायदा नहीं मिलता है तो आप ज्योतिष के उपाय को आजमा सकते हैं. अगर आपके घर में बीमारी ने डेरा डाल रखा है यानी कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है तो इस समस्या को खत्म करने के लिए यहां बताए ज्योतिषीय उपाय को आजमा सकते हैं. इस उपाय को करने से घर से नकारात्मकता दूर होगी और घर में शांति बनी रहेगी. इस उपाय को करने से आपको तुरंत फायदा देखने को मिलेगा.
कैसे करें उपाय?
आप बीमार व्यक्ति को सही करने के इस उपाय को करने के लिए आटे का बड़े आकार का पेड़ा तैयार करें. यह पेड़ा हथेली जितना बड़ा होना चाहिए. आटे का पेड़ा बनाने के बाद तांबे के लोटे में साफ पानी लें. आप पानी और आटे के पेड़े दोनों को बीमार व्यक्ति के ऊपर घड़ी घूमनी की उल्टी दिशा में 21 बार घुमाएं. इस उपाय को आपको पूरे मन से करना चाहिए. इस उपाय को करने के बाद पानी को किसी पौधे की जड़ में डाल दें और आटे के पेड़े को गाय को खिला दें.
ये भी पढ़ें – Guruwar Ke Upay: गुरुवार की शाम करें ये 5 उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की तंगी
आपको इस उपाय को बीमार व्यक्ति के ऊपर तीन दिन तक करना है. तीन दिनों के बाद आपको अगले दिन हफ्ते तक हर हफ्ते तीन दिन इस उपाय को करना है. इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और व्यक्ति जल्दी ठीक होता है. गाय को आटे का पेड़ा खिलाने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. पानी को पौधे में डालने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. आप जब पानी और आटे के पेड़े को बीमार व्यक्ति पर घुमाते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को खींचकर बाहर कर व्यक्ति को स्वस्थ करने में मदद करता है.
इन बातों का रखें ध्यान
आपको यह उपाय सुबह या शाम के समय करना चाहिए. उपाय करने के लिए यह समय सबसे अच्छा माना जाता है. जब इस उपाय को कर रहे हैं तब मन बिल्कुल शांत होना चाहिए. उपाय के बाद गाय को साफ हाथ से और ताजा पेड़ा खिलाएं. पानी को हरे-भरे पौधे में ही डालें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines